13 अक्टूबर 2026, 1:28 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

अखिलेश बोले- आजमगढ़ में विकास यादव के नाम 10 वोट:BJP की 'चार सौ बीसी' नहीं चलने देंगे, चाचा के साथ लोहिया को श्रद्धांजलि दी

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा- यूपी में अभी जो SIR हुआ, उसे जीरो कर दिया गया है। आपको पता भी नहीं चला और नया SIR शुरू कर दिया गया। भाजपा की इस चार सौ बीसी को हम 403 विधानसभा सीटों पर नहीं चलने देंगे। उन्होंने कहा- आजमगढ़ में एक विधानसभा में विकास यादव नाम के 10 वोट हैं। एक वोट विकास यादव डालेगा, बाकी 9 बीजेपी डालेगी। यूपी

अखिलेश बोले- आजमगढ़ में विकास यादव के नाम 10 वोट:BJP की 'चार सौ बीसी' नहीं चलने देंगे, चाचा के साथ लोहिया को श्रद्धांजलि दी
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा- यूपी में अभी जो SIR हुआ, उसे जीरो कर दिया गया है। आपको पता भी नहीं चला और नया SIR शुरू कर दिया गया। भाजपा की इस चार सौ बीसी को हम 403 विधानसभा सीटों पर नहीं चलने देंगे। उन्होंने कहा- आजमगढ़ में एक विधानसभा में विकास यादव नाम के 10 वोट हैं। एक वोट विकास यादव डालेगा, बाकी 9 बीजेपी डालेगी। यूपी में लाखों वोट फर्जी बने हुए हैं। इसका मतलब SIR में गड़बड़ है। करोड़ों रुपए खर्च किए, समय बर्बाद किया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। हम गांधीवादी लोग हैं। प्रोटेस्ट करेंगे, लेकिन कोई कानून नहीं तोड़ेंगे। इससे पहले, अखिलेश ने चाचा शिवपाल सिंह यादव के साथ लखनऊ में डॉ. राम मनोहर लोहिया को श्रद्धांजलि दी। कहा- देश में भाजपा संकट है। चुनाव आएगा तो सरकार समाजवादियों की ही बनेगी। PDA एकदम जागरूक है। जो पीड़ित है, वो समाजवादी है। वही PDA है। हम सब मिलकर लोहियाजी और नेताजी का काम पूरा करेंगे। अखिलेश यादव की बड़ी बातें- 1. बीएलओ, एसडीएम, डीएम पर क्या कार्रवाई हुई? अखिलेश ने आरोप लगाया कि लखनऊ की सरोजनी नगर विधानसभा में दशरथ नाम के व्यक्ति से 100 से अधिक फॉर्म भरवाए गए। सुल्तानपुर में नंदलाल निषाद के नाम पर फर्जी हस्ताक्षर कराकर वोट काटे गए। इन मामलों में बीएलओ, एसडीएम, डीएम या चुनाव आयोग के अधिकारियों पर क्या कार्रवाई हुई? 2. पुलिस रोकेगी, तो सपा कानून के दायरे में रहकर विरोध करेगी दिल्ली में प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन और सीएम योगी के विपक्ष पर अराजकता फैलाने के आरोपों पर अखिलेश ने कहा कि सपा शांतिपूर्ण और गांधीवादी तरीके से आंदोलन करेगी। पुलिस रोकेगी, तो भी पार्टी कानून के दायरे में रहकर विरोध दर्ज कराएगी। 3. भाजपा से जुड़े लोग फर्जी पत्रकार बनकर काम कर रहे दिल्ली में पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार और महिला पत्रकार की गिरफ्तारी के सवाल पर अखिलेश ने नाराजगी जताई। कहा- पत्रकारों के साथ ऐसा व्यवहार लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है। भाजपा से जुड़े कुछ लोग फर्जी पत्रकार बनकर काम कर रहे हैं। 4. RSS के लोगों को पुलिस की वर्दी पहनाकर इस्तेमाल कर रहे प्रदर्शन में RSS के लोगों का पुलिस की वर्दी पहनकर शामिल होने के आरोपों पर अखिलेश ने भाजपा की तुलना हिटलर से की। उन्होंने दावा किया कि राजनीतिक कार्यकर्ताओं को पुलिस जैसी वर्दी पहनाकर विपक्ष के खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा है। 5. फैजुल्लागंज में आपदा प्रभावित घोषित नहीं किया गया अखिलेश ने दावा किया कि लखनऊ के फैजुल्लागंज में करीब 5 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। लेकिन, क्षेत्र को अब तक आपदा प्रभावित घोषित नहीं किया गया है। कई परिवार घर छोड़ने को मजबूर हैं। उन्होंने बैराज के गेट खोलने-बंद करने के फैसलों पर सवाल उठाते हुए बाढ़ प्रबंधन में लापरवाही का आरोप लगाया। अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं को अपने हिसाब से चलाना चाहती है। देश के सामने सबसे बड़ा संकट भाजपा है और उसके सत्ता से हटने पर ही यह संकट दूर होगा। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें… कारोबारी की हत्या में वांटेड मॉडल की दिल्ली में तलाश, श्रद्धा दुबे का पति से तलाक हो चुका, एक बेटा भी लखनऊ में 28 साल के कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या में वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे की तलाश तेज कर दी गई है। उसकी लोकेशन दिल्ली में मिली है। पुलिस की एक टीम वहां रवाना कर दी गई है। हजरतगंज पुलिस ने रविवार को श्रद्धा के 2-3 करीबियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पढ़िए पूरी खबर…
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗