9 नवंबर 2026, 2:59 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव करेंगे रामलला के दर्शन, इस दिन पत्नी डिंपल के साथ आ रहे अयोध्या

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जल्द ही रामनगरी अयोध्या आने वाले हैं. यहां वे पत्नी डिंपल यादव और बच्चों के साथ मिलकर श्री रामलला के दर्शन करेंगे. बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव परिवार सहित 12 दिसंबर को अयोध्या पहुंचेंगे और श्रीराम जन्मभूमि जाएंगे.

अखिलेश यादव करेंगे रामलला के दर्शन, इस दिन पत्नी डिंपल के साथ आ रहे अयोध्या
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जल्द ही रामनगरी अयोध्या आने वाले हैं. यहां वे पत्नी डिंपल यादव और बच्चों के साथ मिलकर श्री रामलला के दर्शन करेंगे. बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव परिवार सहित 12 दिसंबर को अयोध्या पहुंचेंगे और श्रीराम जन्मभूमि जाएंगे. इस बात की जानकारी सपा नेता पवन पांडे ने की है. 

बता दें, पिछले दिनों अयोध्या दौरे के दौरान ही अखिलेश यादव ने पवन पांडेय को यह जिम्मेदारी दी थी कि उनके राम मंदिर जाने की तारीख तय करें. ऐसे में आज छोटी दीपावली के अवसर पर पवन पांडे ने यह ऐलान किया है. पवन पांडे ने बताया है कि अखिलेश यादव 12 दिसंबर, शनिवार को हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन करने आएंगे.

पवन पांडे ने कहा था कि अखिलेश यादव अयोध्या आकर हनुमानगढ़ी के दर्शन करेंगे, भगवान रामलला के दर्शन करेंगे. पूज्य संतों से आशीर्वाद लेंगे और प्रसाद ग्रहण करेंगे. अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे के लिए यहां के सभी सपा नेता और कार्यकर्ता उत्सुक हैं. उनका भव्य स्वागत किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद चौकी ब्लास्ट: भड़के BJP विधायक, बोले- '72 हूरों के पास भेजेंगे'

अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर BJP

अखिलेश यादव जल्द ही राम मंदिर दर्शन के लिए पहुंचेंगे. यह जानकारी सामने आने के बाद सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) की भी प्रतिक्रिया आई है. बीजेपी नेता राकेश त्रिपाठी का कहना है, "बहुत देर कर दी हुजूर आते आते... जो राम भक्तों पर गोली चलाने को उपलब्धि बताते रहे हैं और बाबरी तामीर कराने की कसमें खाते रहे हैं, वो अब अयोध्या जा रहे हैं. अगर शुद्ध मन से जाते तो यात्रा सफल भी होती."

बीजेपी नेता ने यह भी कहा कि अखिलेश यादव अगर केवल चुनाव नजदीक देखकर मंदिर जाने की कोशिश करेंगे तो इससे कोई लाभ नहीं होने वाला. भगवान राम उनके पापों के लिए उन्हें क्षमा नहीं करने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: गाजियाबादः निर्माणधीन मकान का लेंटर गिरने से बड़ा हादसा, एक की मौत, रेस्क्यू जारी

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗