3 अक्टूबर 2026, 2:26 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

अतीक के बेटे अली को प्रयागराज कोर्ट लेकर पहुंची पुलिस:झांसी जेल से लाया गया, भाई अहजम की गाड़ी पीछे-पीछे चली तो रोककर जांच की

माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को पुलिस झांसी से प्रयागराज कोर्ट लेकर पहुंची है। अली को धमकी, रंगदारी और जान से मारने की कोशिश की से जुड़े मामले में एडीजे कोर्ट में पेश किया जाना है। अली को भारी सुरक्षा के बीच पुलिस तड़के झांसी जेल से लेकर निकली थी। अली की गाड़ी के पीछे भाई अहजम भी गाड़ी से चल रहा था। पुलिस को जैसे ही इसकी जानकारी

अतीक के बेटे अली को प्रयागराज कोर्ट लेकर पहुंची पुलिस:झांसी जेल से लाया गया, भाई अहजम की गाड़ी पीछे-पीछे चली तो रोककर जांच की
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को पुलिस झांसी से प्रयागराज कोर्ट लेकर पहुंची है। अली को धमकी, रंगदारी और जान से मारने की कोशिश की से जुड़े मामले में एडीजे कोर्ट में पेश किया जाना है। अली को भारी सुरक्षा के बीच पुलिस तड़के झांसी जेल से लेकर निकली थी। अली की गाड़ी के पीछे भाई अहजम भी गाड़ी से चल रहा था। पुलिस को जैसे ही इसकी जानकारी हुई। कौशांबी में पुलिस ने अहजम की गाड़ियों को रोक लिया। इस दौरान पुलिस ने अहमज की गाड़ी चेक की। उससे काफिले का पीछा करने को लेकर सवाल-जवाब किए। अहजम ने बताया कि उसे भाई को जेल से लाने का पता चला था, इसलिए वह काफिले के पीछे-पीछे चल रहा था। पुलिस ने उसे काफिले के पीछे-पीछे चलने से मना किया। अली को प्रयागराज कोर्ट लाने के कार्यक्रम को पुलिस ने इतना गोपनीय रखा कि किसी को इसकी खबर तक नहीं हुई। अतीक का गुर्गा असाद कालिया को भी इसी मामले में कोर्ट में पेश किया जाना है। उसे भी कासगंज जेल से लाया जा रहा है। पेशी को देखते हुए प्रयागराज कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इससे पहले 8 अगस्त को अली को छोटे भाई अबान के सुपुर्द-ए-खाक में शामिल होने के लिए प्रयागराज लाया गया था। तब हाईकोर्ट ने अली और लखनऊ जेल में बंद उसके भाई उमर को पैरोल दी थी। अबान 6 अगस्त को अली से ही मिलने जा रहा था। झांसी में हाईवे पर कार डिवाइडर से टकराने से उसकी मौत हो गई थी। अली अहमद पिछले 3 साल से जेल में बंद है। 30 जुलाई 2022 को उसने प्रयागराज कोर्ट में सरेंडर किया था। इसके बाद उसे नैनी सेंट्रल जेल भेजा गया। 17 जून 2025 को उसकी बैरक से कैश बरामद हुआ। इसके बाद उसे सिक्योरिटी सेल में भेज दिया गया। 1 अक्टूबर 2025 को उसे झांसी जेल शिफ्ट कर दिया गया। 3 तस्वीरें देखिए- वह मामला जानिए , जिसमें अली की पेशी हो रही अली की पेशी से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗