9 नवंबर 2026, 7:50 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

अनंत सिंह को वाराणसी में इसलिए नहीं मिली एंट्री! घंटों इंतजार के बाद मायूस लौटे समर्थक

बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह पटना से प्रयागराज के सफर पर निकले, लेकिन वाराणसी में उनके समर्थकों को मायूसी हाथ लगी. यहां उनके स्वागत की पूरी तैयारी थी. समर्थक फूल-मालाओं के साथ उनका इंतजार कर रहे थे. कुछ लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए भी उत्साहित थे. लेकिन वाराणसी पुलिस ने उनके करीब 50 गाड़ियों

अनंत सिंह को वाराणसी में इसलिए नहीं मिली एंट्री! घंटों इंतजार के बाद मायूस लौटे समर्थक
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह पटना से प्रयागराज के सफर पर निकले, लेकिन वाराणसी में उनके समर्थकों को मायूसी हाथ लगी. यहां उनके स्वागत की पूरी तैयारी थी. समर्थक फूल-मालाओं के साथ उनका इंतजार कर रहे थे. कुछ लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए भी उत्साहित थे. लेकिन वाराणसी पुलिस ने उनके करीब 50 गाड़ियों वाले काफिले को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी. धनतेरस पर बाजारों में भीड़ और ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया.

अनंत सिंह के वाराणसी पहुंचने पर समर्थकों ने स्वागत का कार्यक्रम बनाया था. उनका काफिला बीएचयू प्रवेश द्वार के पास पहुंचने वाला था. यहां विधायक का स्वागत किया जाना था. इसके साथ ही पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम भी तय था. इसके लिए समर्थक अलग-अलग जगहों पर इंतजार कर रहे थे.

यह भी पढ़ें- बिहार के कर्मचारियों के लिए GOOD NEWS, वेतन पर बड़ा ऐलान, आज भी खुले दफ्तर

50 गाड़ियों के काफिले को नहीं मिली अनुमति

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट से के मुताबिक, अनंत सिंह करीब 50 गाड़ियों के काफिले के साथ सफर कर रहे थे. पुलिस ने उन्हें शहर के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी. प्रशासन ने काफिले को शहर के बाहर से ही प्रयागराज की ओर रवाना कर दिया. पुलिस का कहना था कि इतने बड़े काफिले के कारण शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती थी.

धनतेरस की भीड़ को देखते हुए लिया फैसला

धनतेरस के कारण वाराणसी के बाजारों में काफी भीड़ थी. खासकर बीएचयू गेट और लंका मार्ग पर बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे थे. ऐसे में बड़े काफिले के प्रवेश से जाम लगने की आशंका थी. पुलिस ने त्योहार के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने को प्राथमिकता दी. इसी वजह से अनंत सिंह को शहर के भीतर आने की अनुमति नहीं दी गई.

समर्थक करते रहे इंतजार, नहीं हो सकी मुलाकात

वाराणसी के अलग-अलग रास्तों पर अनंत सिंह के समर्थक घंटों से खड़े थे. कई लोग मोबाइल लेकर उनके साथ फोटो खिंचवाने का इंतजार कर रहे थे. उन्हें उम्मीद थी कि विधायक का काफिला बीएचयू पहुंचेगा और वे उनका स्वागत कर सकेंगे. लेकिन जब समर्थकों को पता चला कि काफिला शहर के बाहर से ही प्रयागराज निकल गया है, तो वे मायूस हो गए. इस तरह स्वागत और माल्यार्पण का पूरा कार्यक्रम नहीं हो सका. बता दें कि अनंंत अपने दोस्त पप्पू सलमान की शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे थे. 

यह भी पढ़ें- राजगीर घूमने वालों के लिए खुशखबरी, 5 साल के बच्चों को भी एंट्री; जानें टिकट और खासियत

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗