8 नवंबर 2026, 3:40 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
टेलीविजन

अनिल कपूर के शो में महिला स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे करना पड़ा इंतजार, बवाल के बाद एक्टर ने मांगी माफी

स्टंट निर्देशक और 'बॉडी डबल' गीता टंडन ने बुधवार को आरोप लगाया कि अभिनेता अनिल कपूर के रियलिटी शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ के सेट पर उन्हें और उनके बेटे को करीब नौ घंटे तक इंतजार कराया गया और इस दौरान किसी ने उनसे चाय या कॉफी तक के लिए नहीं पूछा. इसके बाद अभिनेता ने इस मामले में माफी मां

अनिल कपूर के शो में महिला स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे करना पड़ा इंतजार, बवाल के बाद एक्टर ने मांगी माफी
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

स्टंट निर्देशक और 'बॉडी डबल' गीता टंडन ने बुधवार को आरोप लगाया कि अभिनेता अनिल कपूर के रियलिटी शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ के सेट पर उन्हें और उनके बेटे को करीब नौ घंटे तक इंतजार कराया गया और इस दौरान किसी ने उनसे चाय या कॉफी तक के लिए नहीं पूछा. इसके बाद अभिनेता ने इस मामले में माफी मांगी.

फिल्म एवं टेलीविजन इंडस्ट्री में दो दशक से अधिक समय से काम कर रहीं गीता ने इंस्टाग्राम पर एक विस्तृत बयान साझा कर अपना अनुभव बताया. उन्होंने इस पोस्ट में कपूर, फिल्म निर्माता फराह खान और शो की निर्माता कंपनी बनिजय एशिया को टैग किया. 

क्या है पूरा मामला ?

यह शो अलग-अलग पृष्ठभूमि से आने वाले प्रतिभागियों को सवालों की एक श्रृंखला में हिस्सा लेने का मौका देता है. गीता की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कपूर ने उनसे और उनके बेटे के साथ हुए व्यवहार पर खेद जताया जबकि फराह खान ने कहा कि उन्हें इसके बारे में पता नहीं था. उन्होंने बताया कि उन्हें मंगलवार को कपूर द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में अपने बेटे के साथ अतिथि के तौर पर शामिल होने का निमंत्रण दिया गया था.

गीता को कार्यक्रम में आने के लिए भुगतान नहीं किया जाना था इसके बावजूद उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दी क्योंकि उन्हें लगा कि इससे उन्हें पहचान मिल सकती है. 

          View this post on Instagram                      

A post shared by Geeta Tandon (@geetastunt

उन्होंने शूटिंग के लिए विशेष रूप से अपने बेटे को गोवा से बुलाया था. इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल कपूर और फराह खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर गीता टंडन से माफी मांगी. गीता टंडन ने दोनों की माफी स्वीकार करते हुए उनका आभार जताया. 

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗