अमृत भारत ट्रेन से गिरकर नेपाली युवक की मौत:बस्ती में ट्रेन के दरवाजे से झांकते समय सिग्नल पोल से टकराया
बस्ती के मुंडेरवा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह अमृत भारत ट्रेन से गिरकर 19 साल के नेपाली युवक की मौत हो गई। वह ट्रेन के दरवाजे से बाहर झांक रहा था, तभी उसका सिर रेलवे ट्रैक किनारे लगे सिग्नल पोल से टकरा गया। इसके बाद वह ट्रेन से नीचे गिर गया। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। बुआ के बेटे और साथी के साथ जा रहा था

बस्ती के मुंडेरवा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह अमृत भारत ट्रेन से गिरकर 19 साल के नेपाली युवक की मौत हो गई। वह ट्रेन के दरवाजे से बाहर झांक रहा था, तभी उसका सिर रेलवे ट्रैक किनारे लगे सिग्नल पोल से टकरा गया। इसके बाद वह ट्रेन से नीचे गिर गया। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। बुआ के बेटे और साथी के साथ जा रहा था लखनऊ मृतक की पहचान नेपाल के बारा जिले के सिमरनगढ़ थाना क्षेत्र के कवलपुर गांव रहने वाले श्रीकांत उर्फ जयकांत (19), पुत्र दीनानाथ शाह के रूप में हुई है। वह अपने बुआ के बेटे बैजनाथ और साथी संतोष कुमार महतो के साथ मजदूरी करने लखनऊ जा रहा था। तीनों ने पूर्वी चंपारण के घोरासाथ रेलवे स्टेशन से अमृत भारत ट्रेन पकड़ी थी। सिग्नल पोल से टकराया सिर, नीचे गिरा युवक सोमवार सुबह करीब 6:50 बजे ट्रेन मुंडेरवा-बस्ती रेलवे ट्रैक पर पहुंची थी। इसी दौरान श्रीकांत दरवाजे से बाहर झांकने लगा। तभी उसका सिर रेलवे ट्रैक किनारे लगे सिग्नल पोल से टकरा गया और वह नीचे गिर गया। कुछ देर बाद बैजनाथ को श्रीकांत के ट्रेन से गिरने की जानकारी हुई। वह बस्ती रेलवे स्टेशन पर उतरकर रेलवे ट्रैक पर उसकी तलाश करने लगा। वहीं, संतोष कुमार महतो स्टेशन पर ही रुका रहा और घायल युवक के इलाज का इंतजाम करने के लिए अस्पताल की जानकारी जुटाने लगा। मोबाइल नंबर से पुलिस ने परिजन को दी सूचना इसी बीच श्रीकांत की जेब में मिले मोबाइल नंबर के आधार पर रूधौली थाने के इंस्पेक्टर रुदल सिंह ने बैजनाथ से संपर्क किया और उसे घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद परिजन थाने पहुंचे। पुलिस शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर रही है।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
