3 अक्टूबर 2026, 1:15 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

अम्बेडकरनगर में बी-पैक्स सचिवों का प्रदर्शन:नियमित वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

अम्बेडकरनगर में बुधवार को बी-पैक्स (सहकारी समिति) सचिवों ने जिला पंचायत सभागार में विरोध प्रदर्शन किया। वे नियमित वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहे थे। समिति सचिव संघ के अध्यक्ष वशिष्ठ शुक्ला के नेतृत्व में जुटे सचिवों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। प्रदर्शन के दौरान सचिवो

अम्बेडकरनगर में बी-पैक्स सचिवों का प्रदर्शन:नियमित वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
अम्बेडकरनगर में बुधवार को बी-पैक्स (सहकारी समिति) सचिवों ने जिला पंचायत सभागार में विरोध प्रदर्शन किया। वे नियमित वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहे थे। समिति सचिव संघ के अध्यक्ष वशिष्ठ शुक्ला के नेतृत्व में जुटे सचिवों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। प्रदर्शन के दौरान सचिवों ने बताया कि जिले की कई सहकारी समितियों में उन्हें कई सालों से नियमित वेतन नहीं मिल रहा है। इस वजह से परिवार का गुजारा करने में परेशानी हो रही है। सचिवों ने सरकार से नियमित वेतन सुनिश्चित करने के साथ ही उन्हें राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग की। समिति सचिव संघ के अध्यक्ष वशिष्ठ शुक्ला ने कहा कि इन मांगों को लेकर लखनऊ में पहले भी एक दिन का धरना प्रदर्शन किया जा चुका है। प्रदेश संगठन के बुलावे पर अब हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि विरोध के बावजूद सभी सचिव अपनी-अपनी समितियों पर नियमित रूप से काम करते रहेंगे। अगर मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। अपनी जिम्मेदारियों का काम संघ के महामंत्री जसवंत यादव ने कहा कि सचिव लगातार समितियों पर अपनी जिम्मेदारियों का काम कर रहे हैं, लेकिन कई सचिवों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने सरकार से नियमित वेतन की व्यवस्था करने की मांग की। जिला मीडिया प्रभारी नीरज त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश संगठन की ओर से आगे जो भी निर्देश दिए जाएंगे, जनपद के सभी सचिव उनका पालन करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक फैसला लेगी। प्रदर्शन में सुरेंद्र तिवारी, महेंद्र सिंह, सतीराम यादव, सहदेव यादव, सतनारायण यादव, राकेश मिश्रा, नेतराम वर्मा, अंकुर वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, बगीश पांडेय, कुलदीप तिवारी, युवराज, रवि पांडेय, दिवाकर वर्मा, अनिल सिंह, अनिल चतुर्वेदी, संदीप दुबे और राहुल समेत बड़ी संख्या में सचिव शामिल रहे। प्रदर्शन के बाद सभी सचिव काली पट्टी बांधकर अपनी-अपनी समितियों पर काम करने के लिए रवाना हो गए।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗