अयोध्या से जनकपुर धाम के लिए ट्रेन रवाना:सीएम योगी बोले-भारत का नेपाल से रोटी-बेटी का रिश्ता,संकट में हमेशा साथ
भगवान राम के जन्मस्थान अयोध्या से नेपाल में देवी सीता के जन्मस्थान जनकपुरधाम के लिए आज से नई ट्रेन चलाई जा रही है। पीएम मोदी और नेपाल के PM बालेन शाह ने इसे वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। इसके बाद ट्रेन ( सरयू-कमला एक्सप्रेस) जनकपुर धाम के लिए रवाना हो गई। इसमें 1100 से अधिक यात्री सवार हैं। वे गोरखपुर के रास्ते से होकर नेपाल जाएंगे। ये

भगवान राम के जन्मस्थान अयोध्या से नेपाल में देवी सीता के जन्मस्थान जनकपुरधाम के लिए आज से नई ट्रेन चलाई जा रही है। पीएम मोदी और नेपाल के PM बालेन शाह ने इसे वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। इसके बाद ट्रेन ( सरयू-कमला एक्सप्रेस) जनकपुर धाम के लिए रवाना हो गई। इसमें 1100 से अधिक यात्री सवार हैं। वे गोरखपुर के रास्ते से होकर नेपाल जाएंगे। ये ट्रेन 604 किमी का सफर 19 घंटे में पूरा करेगी। यह साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन होगी। ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के समय अयोध्या में सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। उन्होंने लोगों को भी संबोधित किया। इससे पहले सीएम हनुमानगढ़ी के दर्शन करने भी गए थे।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
