अलीगढ़ में बैंक के बाहर महिला से कुंडल लूटा:भाजयुमो नेता की मां को बनाया निशाना, पुलिस ने CCTV खंगाले, दबोचा आरोपी
त्योहारी सीजन में बाजारों और प्रमुख चौराहों पर पुलिस फोर्स की तैनाती के बावजूद बदमाश दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। शनिवार दोपहर बन्नादेवी थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने बैंक के बाहर बुजुर्ग महिला के कान से सोने का कुंडल लूट लिया। वारदात के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में सामने आए बाइक नंबर के

त्योहारी सीजन में बाजारों और प्रमुख चौराहों पर पुलिस फोर्स की तैनाती के बावजूद बदमाश दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। शनिवार दोपहर बन्नादेवी थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने बैंक के बाहर बुजुर्ग महिला के कान से सोने का कुंडल लूट लिया। वारदात के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में सामने आए बाइक नंबर के आधार पर एक आरोपी की पहचान कर उसे दिल्लीगेट क्षेत्र के शाहजमाल से दबोच लिया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब उसके दूसरे साथी की तलाश में जुटी है। बाइक रुकते ही झपट्टा मारकर कुंडल लूटा मसूदाबाद चौराहे पर बैंक ऑफ बड़ौदा के पास भाजपा युवा मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष अमित गोस्वामी की मां कुसुमलता देवी अपने करीब 75 वर्षीय पति के साथ बाइक से पहुंची थीं। शनिवार दोपहर करीब 2:45 बजे पति ने बैंक के बाहर बाइक रोकी ही थी कि बाइक सवार दो बदमाश आ गए। इनमें से एक ने झपट्टा मारकर कुसुमलता देवी के कान से करीब पांच ग्राम सोने का कुंडल खींच लिया। इसके बाद दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए। बुजुर्ग पति ने किया पीछा, पुलिस पर भी उठाए सवाल वारदात के बाद बुजुर्ग पति ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वे हाथ नहीं आए। सूचना पर अमित गोस्वामी भी मौके पर पहुंचे। उनका आरोप था कि पुलिस करीब 15 मिनट की देरी से पहुंची। थाने में तहरीर देने के दौरान रिसीविंग के लिए भी परेशान होना पड़ा। अधिकारियों से फोन पर शिकायत के बाद तहरीर रिसीव की गई। बाइक नंबर से खुला सुराग, शाहजमाल से पकड़ा पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो बदमाशों की बाइक का नंबर सामने आया। नंबर के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। उसकी पहचान दिल्लीगेट थाना क्षेत्र के शाहजमाल निवासी युवक के रूप में हुई। पुलिस ने उसे देर शाम हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। सीओ द्वितीय धनंजय सिंह ने आरोपी को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की है। दूसरे साथी और अन्य वारदातों की भी पड़ताल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके दूसरे साथी के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह अन्य लूट और आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है या नहीं। अमित गोस्वामी के मुताबिक, उनकी मां के साथ करीब पांच साल पहले भी लूट की वारदात हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
