11 अक्टूबर 2026, 6:41 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

आगरा में तीन दिन से हड़ताल पर NHM कर्मी:कल लखनऊ के लिए करेंगे कूच, समान कार्य-समान वेतन और नियमतिकरण की है मांग

समान कार्य-समान वेतन और नियमितीकरण की मांग को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। जिले में करीब 1351 कर्मचारी पूरी तरह हड़ताल पर हैं। शनिवार को भी कर्मचारियों ने CMO कार्यालय पर धरना देकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। वहीं, आज प्रदर्शन के लिए पहुंचे कर्मचारियों को उस समय कार्याल

आगरा में तीन दिन से हड़ताल पर NHM कर्मी:कल लखनऊ के लिए करेंगे कूच, समान कार्य-समान वेतन और नियमतिकरण की है मांग
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
समान कार्य-समान वेतन और नियमितीकरण की मांग को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। जिले में करीब 1351 कर्मचारी पूरी तरह हड़ताल पर हैं। शनिवार को भी कर्मचारियों ने CMO कार्यालय पर धरना देकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। वहीं, आज प्रदर्शन के लिए पहुंचे कर्मचारियों को उस समय कार्यालय के बाहर ही एकत्र होना पड़ा, जब पुलिस द्वारा CMO कार्यालय का गेट बंद कर दिया गया। गेट बंद होने के चलते कर्मचारी बाहर ही जमा हो गए और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करने लगे। कर्मचारियों ने ऐलान किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इसी क्रम में कर्मचारी लखनऊ पहुंचकर 10 अक्टूबर को ईको गार्डन में प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं। जिले के सीएचसी, पीएचसी और शहरी स्वास्थ्य केंद्रों सहित विभिन्न स्वास्थ्य इकाइयों में तैनात NHM कर्मचारी हड़ताल में शामिल हैं। इनमें स्टाफ नर्स, एएनएम, टीबी कर्मचारी समेत अन्य संविदा कर्मी शामिल हैं। कर्मचारियों के काम बंद रखने से स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका है। खासकर ग्रामीण और शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को मिलने वाली सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। समान कार्य-समान वेतन और नियमितीकरण की मांग राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन आगरा संगठन के जिला अध्यक्ष देवी कुशवाह ने बताया कि कर्मचारी लंबे समय से समान कार्य के लिए समान वेतन नीति लागू करने और नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। कई बार सरकार के सामने अपनी मांगें रखी गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। इसी कारण कर्मचारियों को प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ा है। CMO कार्यालय का गेट बंद होने पर बाहर की नारेबाजी प्रदर्शन के लिए CMO कार्यालय पहुंचे NHM कर्मचारियों को कार्यालय के अंदर जाने का मौका नहीं मिला। पुलिस द्वारा गेट बंद किए जाने के बाद कर्मचारी कार्यालय के बाहर ही एकत्र हो गए। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और समान कार्य-समान वेतन तथा नियमितीकरण की मांग को जल्द पूरा करने की अपील की। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से मांगें उठाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें आंदोलन जारी रखने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। लखनऊ के ईको गार्डन में करेंगे प्रदर्शन देवी कुशवाह ने बताया कि आगरा के कर्मचारी लखनऊ में प्रदेशव्यापी प्रदर्शन में शामिल होंगे। 10 अक्टूबर को लखनऊ के ईको गार्डन में प्रदेशभर के NHM कर्मचारी एकत्र होकर प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ सकता है असर NHM कर्मचारियों की हड़ताल के चलते स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को मिलने वाली सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। हालांकि, नियमित कर्मचारी कार्यरत हैं, लेकिन जिले में उनकी संख्या कम होने के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ रहा है। हड़ताल लंबी खिंचने पर स्वास्थ्य व्यवस्था पर असर और बढ़ सकता है। वहीं, कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं और प्रदेश स्तर पर आंदोलन को तेज करने की तैयारी कर रहे हैं।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗