आगरा में मैथ के टीचर की हत्या:कोचिंग में मारकर बाहर से लगाया ताला, चारों तरफ बिखरा था खून
आगरा में कोचिंग के अंदर गणित के टीचर की हत्या कर दी गई। चारों तरफ खून था। शव कई दिन पुराना लग रहा है। दुर्गंध आ रही थी। वह शिवालिक स्कूल में गणित के शिक्षक थे और आवास विकास चौकी क्षेत्र के बीएस प्लाजा स्थित सेमी बेसमेंट में कोचिंग चलाते थे। मंगलवार से कोचिंग बंद थी और वह स्कूल भी नहीं जा रहे थे। घटना जगदीशपुरा थाना क्षेत्र की है।

आगरा में कोचिंग के अंदर गणित के टीचर की हत्या कर दी गई। चारों तरफ खून था। शव कई दिन पुराना लग रहा है। दुर्गंध आ रही थी। वह शिवालिक स्कूल में गणित के शिक्षक थे और आवास विकास चौकी क्षेत्र के बीएस प्लाजा स्थित सेमी बेसमेंट में कोचिंग चलाते थे। मंगलवार से कोचिंग बंद थी और वह स्कूल भी नहीं जा रहे थे। घटना जगदीशपुरा थाना क्षेत्र की है। अब पढ़िए पूरा मामला
शिक्षक ओपी यादव (50) आवास विकास सेक्टर-3 स्थित बीएस प्लाज़ा के भूतल (ग्राउंड फ्लोर) पर छात्रों को गणित की ट्यूशन पढ़ाते थे। वो मूलरूप से गांव कठिका, रसूलाबाद, कानपुर देहात के रहने वाले थे। सोमवार के बाद से ही उनका मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहा था। मंगलवार को जब छात्र पढ़ाई के लिए पहुंचे, तो कोचिंग सेंटर पर ताला लगा मिला। शुक्रवार सुबह जब मार्केट के अन्य दुकानदारों और स्थानीय लोगों को कोचिंग सेंटर के भीतर से तेज दुर्गंध महसूस हुई, तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। अनहोनी की शंका होते ही लोगों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलते ही जगदीशपुरा थाना पुलिस की टीम तुरंत बीएस प्लाज़ा पहुंची और कोचिंग सेंटर का दरवाजा खोलकर जांच शुरू की। अंदर शव काफी हद तक क्षत-विक्षत हालत में मिला, जिससे कई दिनों पुराना होने की आशंका है। आसपास में खून था, जो सूख गया था। सोमवार को कोचिंग बंद थी
सूचना पर कुछ छात्र-छात्राएं भी आ गए। एक छात्र ने बताया कि ओपी स्कूल से दोपहर ढाई बजे आने के बाद कोचिंग पढ़ाते थे। वह गणित अच्छी पढ़ाते थे। इससे काफी विद्यार्थी आते थे। सोमवार को वह पढ़ने आया था। वह शाम 6 बजे कोचिंग में आखिरी बैच लेते थे। वह मंगलवार को आया तो शटर गिरा देख लौट गया। उनके व्हाट्सएप नंबर पर आखिरी सीन सोमवार शाम 6:30 का दिखा है। स्कूल के अध्यापकों ने बताया कि ओपी ने मंगलवार की छुट्टी ली थी, तब से काॅलेज नहीं आए। मोबाइल पर भी उनसे संपर्क नहीं हो रहा था। रात को आगरा पहुंचे परिजन
परिजनों को सूचित कर दिया गया है। रात 10 बजे वो आगरा पहुंचे। एसीपी गौरव सिंह ने बताया परिजनों से बातचीत की जा रही है। पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है। हत्या करने के बाद आरोपी ने बाहर दरवाज बंद कर दिया था। पुलिस कोचिंग सेंटर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि घटना की कड़ी से कड़ी जोड़ी जा सके।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
