25 नवंबर 2026, 2:49 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

आग तापते समय बुजुर्ग के कपड़ों में लगी आग:गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, इलाज के दौरान तोड़ा दम

सीतापुर के मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के कल्ली गांव में आग तापते समय कपड़ों में आग लगने से 53 वर्षीय मालकराम की मौत हो गई। सोमवार मध्य रात्रि करीब 12:30 बजे वह घर के बाहर भैंस बांधने वाली जगह के पास आग ताप रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके कपड़ों में आग लग गई। देखते ही देखते वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल

आग तापते समय बुजुर्ग के कपड़ों में लगी आग:गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, इलाज के दौरान तोड़ा दम
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
सीतापुर के मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के कल्ली गांव में आग तापते समय कपड़ों में आग लगने से 53 वर्षीय मालकराम की मौत हो गई। सोमवार मध्य रात्रि करीब 12:30 बजे वह घर के बाहर भैंस बांधने वाली जगह के पास आग ताप रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके कपड़ों में आग लग गई। देखते ही देखते वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान सुबह उनकी मौत हो गई। शौच के बाद लौटकर ताप रहे थे आग परिजनों के मुताबिक, मालकराम रात में सोने के बाद उठकर शौच के लिए गए थे। लौटने के बाद उन्होंने भैंस बांधने वाली जगह के पास आग जलाई और तापने लगे। इसी दौरान उनके कपड़ों में आग लग गई। परिजन नरेंद्र कुमार ने बताया कि आग की चपेट में आने से मालकराम बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। किसी तरह आग बुझाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके। मौत से परिवार में मचा मातम मालकराम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗