आजमगढ़ में निकली मिशन शक्ति फेज 6 की सशक्तिकरण यात्रा:800 से अधिक महिलाओं ने की सहभागिता, महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक
आजमगढ़ में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस पर सोमवार को मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत पुलिस लाइन आजमगढ़ से महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता रैली निकाली गई। अपर जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी लालगंज आस्था जायसवाल और क्षेत्राधिकारी सदर कौस्तुभ त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवा

आजमगढ़ में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस पर सोमवार को मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत पुलिस लाइन आजमगढ़ से महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता रैली निकाली गई। अपर जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी लालगंज आस्था जायसवाल और क्षेत्राधिकारी सदर कौस्तुभ त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर चौकी सिविल लाइंस, कलेक्ट्रेट भवन, अग्रसेन चौराहा और घंटाघर होते हुए पुनः पुलिस लाइन पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान महिला सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या परेशानी की स्थिति में निडर होकर आवाज उठाने तथा जरूरत पड़ने पर पुलिस और संबंधित विभागों से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश
आजमगढ़ में निकाली जागरूकता रैली के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के बारे में भी जानकारी दी गई इसके साथ ही किसी तरह के उत्पीड़न होने पर आवाज उठाने और संबंधित विभागों से सहायता प्राप्त करने के बारे में भी जागरूक किया गया। जिले में आयोजित इस कार्यक्रम में कई सामाजिक संगठनों ने भी सहभागिता की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी और विभागीय कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗


