29 अक्टूबर 2026, 9:32 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

आजमगढ़ में युवक की गला काटकर हत्या:नहर किनारे झाड़ियों में मिला शव, बेकरी की दुकान पर मिली शर्ट और साइकिल

आजमगढ़ में बुधवार सुबह करीब 7 बजे नहर किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव मिला। उसके गले पर गहरे घाव थे और शव खून से लथपथ था। पास में खून लगा चाकू मिला। उसकी शर्ट और साइकिल घटनास्थल से करीब 400 मीटर दूर बेकरी की दुकान के पास मिली। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान गौरी गांव

आजमगढ़ में युवक की गला काटकर हत्या:नहर किनारे झाड़ियों में मिला शव, बेकरी की दुकान पर मिली शर्ट और साइकिल
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
आजमगढ़ में बुधवार सुबह करीब 7 बजे नहर किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव मिला। उसके गले पर गहरे घाव थे और शव खून से लथपथ था। पास में खून लगा चाकू मिला। उसकी शर्ट और साइकिल घटनास्थल से करीब 400 मीटर दूर बेकरी की दुकान के पास मिली। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान गौरी गांव निवासी शाहरुख (30), पुत्र मुस्तफा के रूप में की। पुलिस के मुताबिक, वह मंगलवार दोपहर से लापता था। शव मिलने के बाद परिजनों ने कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने उन्हें समझाकर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मामला शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर गंभीरपुर थाना क्षेत्र का है। देखिए 3 तस्वीरें.. अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला... दुकानों पर डबल रोटी की सप्लाई करता था गौरी गांव निवासी मुस्तफा के तीन बेटे हैं। शाहरुख सबसे छोटा था और उसे कम सुनाई देता था। वह बेकरी का सामान बेचकर परिवार का खर्च चलाता था। घर से करीब एक किलोमीटर दूर मंगरावा निवासी अरशद की दुकान से डबल रोटी लेकर वह साइकिल से गांव-गांव जाता और दुकानों पर सप्लाई करता था। मंगलवार को घर से निकला, फिर नहीं लौटा पुलिस के मुताबिक, मंगलवार दोपहर शाहरुख बेकरी का सामान लेने घर से निकला था, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। परिजनों ने दुकानदार से उसके बारे में पूछा, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की। बेकरी की दुकान के पास मिली शर्ट और साइकिल बुधवार सुबह ग्रामीणों ने गौरी नहर के किनारे झाड़ियों में शव पड़ा देखा। सूचना पर क्षेत्राधिकारी ईश्वर चंद्र गुर्जर, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल की जांच की और साक्ष्य जुटाए। एसपी सिटी मानुष पारिख ने कहा- मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। परिजनों ने कुछ लोगों पर शक जताया है। घटना के खुलासे के लिए आठ पुलिस की टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए- अखिलेश के 11 धुरंधर तय कराएंगे टिकट:‘PDA पंचायत’ कर जुटा रहे फीडबैक; सपा की नई स्ट्रैटजी जानिए सपा-कांग्रेस में गठबंधन अभी तक फाइनल नहीं हो पाया है। कांग्रेस 140 सीटें मांग रही है, जबकि सपा 70 से ज्यादा देने के मूड में नहीं है। सीट शेयरिंग पर फैसला 15 नवंबर तक होगा। इससे पहले ही अखिलेश ने 300 से ज्यादा सीटों पर जिताऊ चेहरों की खोजबीन शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़िए
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗