28 अक्टूबर 2026, 7:20 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ में टेम्प्रेचर 31°C:तेज धूप निकली, रुक-रुककर हवा बह रही, आज बारिश नहीं होगी

आजमगढ़ में मंगलवार को फिर से मौसम बदल गया। सुबह से तेज धूप निकली है। उमस और गर्मी महसूस हो रही है। रात के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। जिले का न्यूनतम तापमान गिरकर 20 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं, अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 7 बजे तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। रुक-रुककर च

आजमगढ़ में टेम्प्रेचर 31°C:तेज धूप निकली, रुक-रुककर हवा बह रही, आज बारिश नहीं होगी
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
आजमगढ़ में मंगलवार को फिर से मौसम बदल गया। सुबह से तेज धूप निकली है। उमस और गर्मी महसूस हो रही है। रात के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। जिले का न्यूनतम तापमान गिरकर 20 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं, अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 7 बजे तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। रुक-रुककर चल रही तेज हवा से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल रही है। पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी सुबह हल्का कोहरा छा रहा है, तो कभी बादलों के बीच धूप निकल रही है। शनिवार को दोपहर बाद बादल छा गए थे, जबकि सोमवार को बादलों के बीच धूप निकली थी। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। अगले 4-5 दिनों में और गिरेगा तापमान मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों में जिले के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। तापमान में लगातार हो रही कमी से आने वाले दिनों में ठंड बढ़ सकती है। दिन में धूप के कारण गर्मी महसूस हो रही है, लेकिन रातें धीरे-धीरे ठंडी होने लगी हैं।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗