आजम से पत्नी ने जेल की जाली से मुलाकात की:गाजियाबाद में बोलीं- उन्हें गंदगी में रखा है; पलंग-बिस्तर भी नहीं दिया
सपा नेता आजम खान से मुलाकात करने पत्नी तंजीन फातिमा शुक्रवार को गाजियाबाद की डासना जेल पहुंचीं। यहां उन्होंने करीब एक घंटे तक वरिष्ठ जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा से बातचीत की। इसके बाद उनकी आजम खान से मुलाकात कराई गई। मुलाकात के बाद तंजीन फातिमा ने कहा, "जो असली हालात हैं, वे ठीक नहीं हैं। न बिस्तर है और न ही पलंग। मैंने आजम से जाली

सपा नेता आजम खान से मुलाकात करने पत्नी तंजीन फातिमा शुक्रवार को गाजियाबाद की डासना जेल पहुंचीं। यहां उन्होंने करीब एक घंटे तक वरिष्ठ जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा से बातचीत की। इसके बाद उनकी आजम खान से मुलाकात कराई गई। मुलाकात के बाद तंजीन फातिमा ने कहा, "जो असली हालात हैं, वे ठीक नहीं हैं। न बिस्तर है और न ही पलंग। मैंने आजम से जाली में रहकर बात की।" तंजीन फातिमा के साथ उनके बड़े बेटे अदीब आजम और मुंहबोली बेटी एकता कौशिक भी मौजूद रहीं। वहीं, परिवार के अन्य सदस्य और समर्थक जेल के बाहर ही रहे। जिला प्रशासन ने अन्य बंदियों की तरह ही आजम खान से उनकी मुलाकात कराई। इस दौरान एलआईयू भी अलर्ट रही। आजम खान 1 नवंबर से डासना जेल में बंद हैं। ED ने उन्हें रामपुर जेल के गेट से गिरफ्तार किया था। इसके बाद गाजियाबाद की पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेज दिया गया। बोलीं- आजम खान को गंदगी में रखा गया दोपहर करीब 12 बजे तंजीन फातिमा जेल पहुंचीं। जेल में आजम के हालात पर तंजीन ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा- जो व्यक्ति 10 बार विधायक रह चुका है। राज्यसभा और लोकसभा का सांसद रहा है, उसे जेल में गंदगी के बीच रखा गया है। मैं खुद भी राज्यसभा सांसद रह चुकी हूं। तंजीन फातिमा ने कहा कि आजम खान को इस तरह रखा गया है, जैसे वह कहीं भाग जाएंगे। कातिल तो खुलेआम घूमता है, लेकिन आजम साहब के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है। हमने कोर्ट को बता दिया है कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। उन्हें स्ट्रोक पड़ चुका है। उनकी सभी मेडिकल रिपोर्ट भी कोर्ट में जमा कर चुके हैं। इसके बावजूद उन्हें जेल में ऐसे हालात में रखा जा रहा है। बोलीं- उन्हें जेल से बाहर निकालना पहला मकसद तंजीन फातिमा ने बताया- हमारा पहला मकसद आजम खान को जेल से बाहर निकालना है। इसके लिए हम पूरी कोशिश कर रहे हैं। हाईकोर्ट में सुनवाई की तारीख लगी है। हमें उम्मीद है कि जल्द ही आजम खान जेल से बाहर आएंगे और कोर्ट से इंसाफ मिलेगा। जेल से रिहा होते ही ED ने किया गिरफ्तार इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 29 अक्टूबर को फर्जी पैन कार्ड मामले में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की 10 साल की सजा निलंबित कर जमानत दी थी। 31 अक्टूबर को दोनों रामपुर जेल से रिहा हुए थे। हालांकि, जेल से बाहर आते ही ED ने आजम खान को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनके बेटे अब्दुल्ला आजम घर चले गए। ED आजम खान को सीधे दिल्ली स्थित अपने हेड ऑफिस ले गई। वहां उनसे जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण में सरकारी धन के कथित इस्तेमाल को लेकर 50 से ज्यादा सवाल पूछे गए। कोर्ट के आदेश पर डासना जेल भेजे गए 1 नवंबर को ED ने आजम खान को गाजियाबाद की विशेष PMLA कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेज दिया। कोर्ट में पेशी के दौरान जब आजम खान ने कार की खिड़की खोली तो मीडिया ने उनसे पूछा- कुछ बोलेंगे नहीं? इस पर उन्होंने जवाब दिया, "क्या रह गया है बोलने को।" ED की यह कार्रवाई जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण में सरकारी धन के कथित दुरुपयोग और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में हुई है। ------------------- ये भी पढ़िए….. यूपी की यूट्यूबर से भिड़कर अमेरिकी इन्फ्लुएंसर के फॉलोअर्स घटे:शिवानी बोलीं- मेरे पैसों से घूमा, मुझे ही बदनाम किया
औरैया की इन्फ्लुएंसर शिवानी कुमारी से पंगा लेने वाले अमेरिकी इन्फ्लुएंसर मार्विन अची ने 1 लाख फॉलोअर्स गंवा दिए हैं। शिवानी ने बुंदेलखंड की पारंपरिक 'टेसू-झांझी' प्रथा के दौरान उनके चेहरे पर कालिख से मूंछ बनाई थी। पढ़िए पूरी खबर…
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
