अक्टूबर के पहल हफ्ते के वीकेंड को लॉन्ग वीकेंड के रूप में देखा जा रहा गै. क्योंकि 2 अक्टूबर की सरकारी छुट्टी रही, इसके बाद अगले दो दिन शनिवार और रविवार की छुट्टी रही. लेकिन बैंकों का क्या हाल है, क्या आपने इस बारे में सोचा है? क्योंकि 2 अक्टूबर को ते बैंक बंद थे, लेकिन 3 अक्टूबर को क्या बैंक बंद रहने वाले हैं या खुले, आइये जानते हैं.
नहीं है बैंकों का लॉन्ग वीकेंड?
अगर आप शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पहले ये जान लेना जरूरी है कि इस दिन बैंक खुले रहेंगे या बंद. बैंक की छुट्टियां पूरे देश में एक जैसी नहीं होतीं. कुछ छुट्टियां सभी बैंकों पर लागू होती हैं, जबकि कुछ छुट्टियां राज्य और शहर के हिसाब से अलग होती हैं.
बैंकिंग प्रणाली में हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं. वहीं, पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को आमतौर पर बैंक खुले रहते हैं. ऐसे में 3 अक्टूबर 2026, शनिवार महीने का पहला शनिवार है. इसलिए नियम के मुताबिक इस दिन बैंक शाखाएं खुली रहेंगी और ग्राहक अपने जरूरी बैंक के काम निपटा सकते हैं.
लॉन्ग वीकेंड का असर
हालांकि ऐसा हो सकता है कि लॉन्ग वीकेंड के कारण बैंक स्टाफ में से कुछ सदस्य मौजूद ना हों. शुक्रवार की छुट्टी के बाद शनिवार की किसी ने यदि छुट्टी ली होगी तो, उस व्यक्ति से जुड़ा काम आपका नहीं हो पाएगा. ऐसे में शाखा में तभी जाएं जब काम कुछ बहुत जरूरी हो.
ये काम रहेंगे जारी
अगर किसी कारण से 3 अक्टूबर को आपके शहर में बैंक शाखा बंद रहती है, तब भी ज्यादातर डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी. ग्राहक UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM जैसी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन नकद जमा-निकासी, चेक से जुड़े काम, बैंक खाते से संबंधित दस्तावेज और दूसरी शाखा-आधारित सेवाओं के लिए बैंक खुलने का इंतजार करना पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने बढ़ाए पेट्रोल के दाम, 2 अक्टूबर से मिलने लगा 3 रुपये महंगा




