4 नवंबर 2026, 8:29 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

इटावा में वकीलों ने सड़क जाम कर की नारेबाजी:न्यायिक कार्य से विरत रहे, कालपी बार अध्यक्ष की हत्या का विरोध

इटावा में अधिवक्ताओं के सम्मान और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर बुधवार को बड़ी संख्या में वकील सड़क पर उतर आए। इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं के साथ कथित अपमानजनक व्यवहार और जालौन की कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर कलमबंद हड़ताल की। प्रदर्शनकारियों न

इटावा में वकीलों ने सड़क जाम कर की नारेबाजी:न्यायिक कार्य से विरत रहे, कालपी बार अध्यक्ष की हत्या का विरोध
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
इटावा में अधिवक्ताओं के सम्मान और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर बुधवार को बड़ी संख्या में वकील सड़क पर उतर आए। इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं के साथ कथित अपमानजनक व्यवहार और जालौन की कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर कलमबंद हड़ताल की। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें उठाईं। कचहरी से कलेक्ट्रेट तक निकाला जुलूस जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट राजेश कुमार त्रिपाठी और सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय दुबे उर्फ पप्पन के नेतृत्व में अधिवक्ता कचहरी परिसर में एकत्र हुए। यहां विरोध प्रदर्शन के बाद वे कलेक्ट्रेट परिसर से होते हुए सत्र न्यायालय पहुंचे। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य बंद कराने की मांग करते हुए विरोध जताया। इसके बाद अधिवक्ता कचहरी रोड पर बैठ गए और सड़क जाम कर दी। नारेबाजी करते हुए वे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और सिटी मजिस्ट्रेट को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। दिल्ली पुलिस के ACP की बर्खास्तगी की मांग जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं के साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया है। इससे पूरे अधिवक्ता समाज में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के सम्मान के साथ किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने दिल्ली पुलिस के ACP पर अधिवक्ताओं को गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए उनकी बर्खास्तगी की मांग की। साथ ही कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की हत्या के मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। अधिवक्ताओं ने दोषियों को फांसी देने और पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता देने की भी मांग की। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी राजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि जिला बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए हमेशा साथ खड़ा रहेगा। जब तक सम्मान और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, विरोध जारी रहेगा। जरूरत पड़ने पर अधिवक्ता दोबारा सड़क पर उतरकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन में वरिष्ठ अधिवक्ता आदित्य नारायण पांडे, ब्रजेंद्र गुप्ता, कृपानंद बाजपेयी, जितेंद्र चतुर्वेदी, रविन्द्र सिंह यादव, आशाराम चौधरी, संतोष बाबू शुक्ला, अजीत दुबे, राजू दुबे, देवेंद्र पांडेय, राजीव त्रिपाठी, आदित्य मोहन शर्मा, अम्बरीष पांडे, प्रबल प्रताप सिंह, उमेश दूबे, अनिल कुमार चौधरी, ज्ञानेंद्र अवस्थी, मोहम्मद नईम, नौशाद अहमद, साकेत शुक्ला, देवेंद्र पाल, इंद्र प्रताप तोमर, श्याम सिंह यादव, सिद्धार्थ शंकर दीक्षित, नरेंद्र प्रताप मिश्रा और अविनाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री अजय शुक्ला, पदाधिकारी राजवीर सिंह चौहान, रीना यादव, अमित चौरसिया, अनूप शर्मा, प्रभाकर त्रिपाठी, योगेश कुमार यादव, प्रमोद कुमार तिवारी, मुनीष पाल सिंह, सुरेश चंद्र, सुभाष चंद्र, अभिषेक सिंह सेंगर, राना यादव, इंद्रपाल सिंह, सौरभ झा, बीरपाल कठेरिया और मीडिया प्रभारी अमित तिवारी सहित अन्य अधिवक्ताओं ने भी प्रदर्शन में भाग लिया।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗