14 अक्टूबर 2026, 1:13 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

इटावा में 10वीं पीएसी मलखंभ प्रतियोगिता शुरू:डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने किया उद्घाटन, पश्चिमी जोन की 14 टीमें ले रहीं हिस्सा

इटावा पीएसी में 10वीं अंतरवाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन मलखंभ प्रतियोगिता 2026 का सोमवार सुबह 11 बजे शुभारंभ हुआ। 28वीं वाहिनी पीएसी परिसर में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह

इटावा में 10वीं पीएसी मलखंभ प्रतियोगिता शुरू:डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने किया उद्घाटन, पश्चिमी जोन की 14 टीमें ले रहीं हिस्सा
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
इटावा पीएसी में 10वीं अंतरवाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन मलखंभ प्रतियोगिता 2026 का सोमवार सुबह 11 बजे शुभारंभ हुआ। 28वीं वाहिनी पीएसी परिसर में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में आयोजन सचिव एवं सेनानायक अनिरुद्ध कुमार ने जिलाधिकारी और एसएसपी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही विभिन्न वाहिनियों की टीमों ने मार्च-पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी। प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों ने खेल के दौरान अनुशासन, निष्पक्षता, सत्यनिष्ठा और खेल भावना बनाए रखने की शपथ भी ली। देखें, 5 तस्वीरें… 12 से 14 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बरेली, मुरादाबाद, आगरा, एटा सहित पश्चिमी जोन के 14 जिलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान पीएसी जवान मलखंभ के जरिए अपनी शारीरिक दक्षता, संतुलन, कौशल और अनुशासन का प्रदर्शन करेंगे। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य पीएसी जवानों की शारीरिक क्षमता को बढ़ावा देने के साथ उनकी खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और पुलिस बल में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, आपसी समन्वय एवं खेल भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम में सहायक सेनानायक दीप शिखा, अहिबरन सिंह, शिविरपाल सुभाष चंद्र यादव, सूबेदार सैन्य सहायक नितिन पंवार सहित 28वीं वाहिनी पीएसी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗