उन्नाव में घर के अंदर फंदे से लटका मिला युवक:संदिग्ध हालात में हुई मौत, कारणों की जांच कर रही पुलिस
उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र के लखौरा कला गांव में सोमवार सुबह 20 साल का युवक घर में फंदे से लटका मिला। परिजन उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। काफी देर तक नहीं मिली युवक की जानकारी मृतक की पहचान विपिन सिंह के रूप में हुई है। वह ह

उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र के लखौरा कला गांव में सोमवार सुबह 20 साल का युवक घर में फंदे से लटका मिला। परिजन उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। काफी देर तक नहीं मिली युवक की जानकारी मृतक की पहचान विपिन सिंह के रूप में हुई है। वह हरीश चंद्र का बेटा था और खेती-किसानी करता था। सोमवार सुबह वह घर पर ही था। काफी देर तक उसकी जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने घर के अंदर जाकर देखा तो वह फंदे से लटका मिला। इसके बाद परिजन उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले गए। सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान विपिन सिंह के रूप में की। तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था परिजनों के मुताबिक, विपिन तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। वह खेती-किसानी कर परिवार के साथ रहता था। उसने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
