24 नवंबर 2026, 7:51 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

एलयू में लॉ स्टूडेंट्स का हंगामा,सेमेस्टर परीक्षाएं टालने की मांग:बोले- सिलेबस अधूरा, प्रतियोगी परीक्षाओं से टकरा रही तारीखें; बदला जाए एग्जाम शेड्यूल

लखनऊ यूनिवर्सिटी में लॉ फैकल्टी के स्टूडेंट्स ने सेमेस्टर परीक्षाओं की तारीख आगे बढ़ाने की मांग को लेकर हंगामा किया। छात्रों का कहना है कि अभी तक कोर्स का सिलेबस पूरा नहीं हुआ है। इसके बावजूद दिसंबर में सेमेस्टर परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। साथ ही UPPCS, UPPGT, CTET, UGC NET/JRF और सुपर TET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तारीखें भी सेमे

एलयू में लॉ स्टूडेंट्स का हंगामा,सेमेस्टर परीक्षाएं टालने की मांग:बोले- सिलेबस अधूरा, प्रतियोगी परीक्षाओं से टकरा रही तारीखें; बदला जाए एग्जाम शेड्यूल
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
लखनऊ यूनिवर्सिटी में लॉ फैकल्टी के स्टूडेंट्स ने सेमेस्टर परीक्षाओं की तारीख आगे बढ़ाने की मांग को लेकर हंगामा किया। छात्रों का कहना है कि अभी तक कोर्स का सिलेबस पूरा नहीं हुआ है। इसके बावजूद दिसंबर में सेमेस्टर परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। साथ ही UPPCS, UPPGT, CTET, UGC NET/JRF और सुपर TET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तारीखें भी सेमेस्टर एग्जाम से टकरा रही हैं। ऐसे में छात्रों ने एग्जाम की नई डेट जारी करने की मांग की। 2 तस्वीरें देखिए… धरने के बाद हरकत में आया प्रशासन छात्रों के हंगामे और धरना शुरू करने के बाद मौके पर पहुंचे प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों से उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई। कुछ देर बाद डीन, लॉ फैकल्टी और एडिशनल प्रॉक्टर ने संशोधित एग्जाम शेड्यूल जारी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रों ने धरना स्थगित कर दिया। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन के भीतर संशोधित परीक्षा तिथियां जारी नहीं की गईं तो वे कुलपति और परीक्षा नियंत्रक कार्यालय का घेराव करेंगे। स्टूडेंट्स ने सौंपे 2 ज्ञापन स्टूडेंट्स ने कुलपति को प्रार्थना पत्र देकर सेमेस्टर परीक्षाएं 15 दिसंबर 2026 तक स्थगित करने की मांग की है। पत्र में तीन वर्षीय LLB के साथ BA LLB और BBA LLB के स्टूडेंट्स की समस्या भी उठाई गई है। दूसरी ओर, तीन वर्षीय LLB प्रथम सेमेस्टर के स्टूडेंट्स ने डीन, फैकल्टी ऑफ लॉ को अलग से प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें कहा गया है कि उनकी क्लास 7 सितंबर 2026 से शुरू हुई थी और करीब तीन महीने बाद ही 8 दिसंबर से सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू कराई जा रही हैं। पर्याप्त क्लास न चलने के कारण अभी काफी सिलेबस अधूरा है। ऐसे में परीक्षा कराना स्टूडेंट्स के साथ अन्याय होगा। दूसरे शहरों में परीक्षा केंद्र मिलने से बढ़ेगी परेशानी स्टूडेंट्स का कहना है कि सेमेस्टर परीक्षाओं में शामिल होना अनिवार्य है, जबकि प्रतियोगी परीक्षाएं भी उनके करियर के लिए अहम हैं। कई प्रतियोगी परीक्षाओं के केंद्र दूसरे शहरों में आवंटित होते हैं। ऐसे में दोनों परीक्षाओं की तारीखें टकराने से छात्रों के सामने किसी एक परीक्षा को छोड़ने की नौबत आ सकती है। उन्होंने यूनिवर्सिटी प्रशासन से तारीखों में बदलाव कर राहत देने की मांग की है। 18 नवंबर को जारी हुआ था एग्जाम शेड्यूल यूनिवर्सिटी की ओर से 18 नवंबर को जारी एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, तीन वर्षीय LLB प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 8 से 21 दिसंबर और BBA LLB प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 7 से 19 दिसंबर तक निर्धारित हैं।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗