13 अक्टूबर 2026, 12:51 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

कांग्रेस सांसद मामले पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन:राहुल-प्रियंका से पूछा- 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' नारा कहां गया?

भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष मनीषा अम्बष्ट ने कहा, “कांग्रेस नेता महिला सम्मान और सशक्तीकरण की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा देती हैं, लेकिन जब 11 छात्राओं की शिकायतों का मामला सामने आता है, तो कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहि

कांग्रेस सांसद मामले पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन:राहुल-प्रियंका से पूछा- 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' नारा कहां गया?
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष मनीषा अम्बष्ट ने कहा, “कांग्रेस नेता महिला सम्मान और सशक्तीकरण की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा देती हैं, लेकिन जब 11 छात्राओं की शिकायतों का मामला सामने आता है, तो कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि वह छात्राओं को न्याय दिलाने के पक्ष में है या अपने सांसद के बचाव में मौन है। महिला सम्मान के मुद्दे पर दोहरा मापदंड नहीं चल सकता। हमारी मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोष सिद्ध होने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।” भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी के लिए महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान सर्वोपरि है। महिलाओं के सम्मान की बात करने वाले राजनीतिक दलों को कठिन परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों पर कायम रहना चाहिए। 11 छात्राओं की शिकायतों के मामले में कांग्रेस नेतृत्व को अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए। संबंधित संस्थाओं को राजनीतिक पद और पार्टी से ऊपर उठकर नियमानुसार कार्रवाई करनी चाहिए। हम चाहते हैं कि शिकायतकर्ता छात्राओं को न्याय मिले और किसी भी स्तर पर राजनीतिक संरक्षण न्याय की राह में बाधा न बने।” उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा महिलाओं के सम्मान, अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर लगातार अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा। धरना-प्रदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष मनीषा अम्बष्ट, ब्लॉक प्रमुख प्रियंका बिंद, जिला संयोजिका स्नेहलता श्रीवास्तव, जिला मंत्री सरिता बिंद, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी बिंद, संजू सरोज, सोशल मीडिया प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष नीलम दुबे, रीना बरनवाल, प्रमिला चौहान, खुशबू उमर, मंडल अध्यक्ष रन्नो देवी, संजू श्रीवास्तव और सविता चौहान सहित महिला मोर्चा की बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहीं। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष हौसला प्रसाद पाठक, संतोष पांडेय और कन्हैयालाल मिश्र, पूर्व विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी तथा वरिष्ठ भाजपा नेता नागेंद्र सिंह सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। भाजपा महिला मोर्चा ने कहा कि महिला सम्मान केवल नारा नहीं, बल्कि जवाबदेही का विषय है। महिलाओं के अधिकारों और न्याय से जुड़े मामलों में किसी भी राजनीतिक दल की चुप्पी पर सवाल उठाए जाते रहेंगे।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗