16 अक्टूबर 2026, 6:28 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

कच्चा बादाम गाना बजते ही भड़कीं अंजलि अरोड़ा:कानपुर में 12 मिनट में छोड़ा मंच, बोलीं- आर्टिस्ट की रिस्पेक्ट करनी नहीं आती क्या

‘कच्चा बादाम’ गाने के वीडियो से फेमस हुई अंजलि अरोड़ा गुरुवार को कानपुर में भड़क गईं। गुरुवार रात नगाड़ा नाइट डांडिया में डीजे पर 'कच्चा बादाम' गाना बजते ही उन्हें गुस्सा आ गया। उन्होंने मंच से कहा- आर्टिस्ट की रिस्पेक्ट करनी नहीं आती क्या। बुलाइए ऑर्गनाइजर को। कहां है मैनेजमेंट। 15 अक्टूबर को मोती झील स्थित लाजपत भवन में अंजलि अरोड़

कच्चा बादाम गाना बजते ही भड़कीं अंजलि अरोड़ा:कानपुर में 12 मिनट में छोड़ा मंच, बोलीं- आर्टिस्ट की रिस्पेक्ट करनी नहीं आती क्या
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
‘कच्चा बादाम’ गाने के वीडियो से फेमस हुई अंजलि अरोड़ा गुरुवार को कानपुर में भड़क गईं। गुरुवार रात नगाड़ा नाइट डांडिया में डीजे पर 'कच्चा बादाम' गाना बजते ही उन्हें गुस्सा आ गया। उन्होंने मंच से कहा- आर्टिस्ट की रिस्पेक्ट करनी नहीं आती क्या। बुलाइए ऑर्गनाइजर को। कहां है मैनेजमेंट। 15 अक्टूबर को मोती झील स्थित लाजपत भवन में अंजलि अरोड़ा की एक झलक पाने के लिए हजारों लोग पहुंचे। कार्यक्रम शाम 7:30 बजे शुरू हुआ। लंबे इंतजार के बाद रात करीब 9:52 बजे वह मंच पर पहुंचीं। प्रोग्राम के दौरान वह तीन बार नाराज हुईं। करीब 12 मिनट तक प्रोग्राम में रूकने के बाद वह मंच से चली गईं। 'ये कैसा इंतजाम है, ऑडियंस को देखा नहीं जा रहा' अंजलि अरोड़ा के मंच पर पहुंचने से पहले कार्यक्रम में लोग फिल्मी गानों पर डांडिया करते नजर आए। गुरुवार रात करीब 9:52 बजे अंजलि मंच पर पहुंचीं। उन्होंने सबसे पहले कानपुर के लोगों से बातचीत करते हुए पूछा, 'कानपुर वाले कैसे हैं?' इसके बाद उन्होंने 'नगाड़ा संग ढोल बाजे' गाने पर ऑडियंस के साथ डांस किया। कुछ ही मिनट बाद एक पंजाबी गाने के दौरान उन्होंने माइक हाथ में ले लिया। ऑडियंस की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, ‘ये कैसा इंतजाम है? यहां तो ऑडियंस को देखा नहीं जा रहा है। एक ऑडियंस के कुछ लग गया है, इसका ख्याल रखिए।’ इसके बाद उन्होंने दोबारा डांस शुरू किया, लेकिन इसी बीच डीजे ने 'कच्चा बादाम' गाना बजा दिया। 'इस तरह से कानपुर में कोई आर्टिस्ट नहीं आएगा' 'कच्चा बादाम' गाना बजते ही अंजलि ने डांस रोक दिया। गाना बंद होने के बाद उन्होंने फिर माइक संभाला और इंतजामों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा- कैसा इंतजाम है? इस तरह से कानपुर में कोई आर्टिस्ट नहीं आएगा। इसके बाद वह डीजे के पास पहुंचीं और नाराजगी जताते हुए कहा, 'क्या आर्टिस्ट की रिस्पेक्ट करनी नहीं आती है? बुलाइए ऑर्गनाइजर को। कहां है मैनेजमेंट?' अंजलि ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से माफी भी मांगी। उन्होंने कहा- वह अब यहां नहीं रुक सकतीं। हर चीज की एक गाइडलाइन होती है। मंच से उन्होंने यह भी कहा कि लोग घंटों से गर्मी में इंतजार कर रहे हैं, ऐसे में इस तरह का इंतजाम ठीक नहीं है। 'मैं क्या मोमेंटो दूं, मैं कोई मोमेंटो नहीं दे रही' कार्यक्रम के दौरान अंजलि ने मोमेंटो देने को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने मंच से कहा, 'मैं क्या मोमेंटो दूं, मैं कोई मोमेंटो नहीं दे रही।' इसके बाद उन्होंने ऑडियंस की तरफ सेल्फी ली और मंच से चली गईं। अंजलि के अचानक कार्यक्रम छोड़ने से वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। दर्शक बोले- 7 बजे से इंतजार कर रहे थे डांडिया के साथ दर्शकों में अंजलि अरोड़ा को लेकर उत्सुकता थी, लोग उनके डांस और उन्हें देखने लिए इंतजार कर रहे थे। अनुराग गुप्ता ने कहा कि हम लोग शाम 7 बजे से इंतजार कर रहें, लेकिन अंजलि आईं और कुछ ही मिनटों में स्टेज से चली गई, करीब 3 घंटे इंतजार किया। ------------------- ये खबर भी पढ़ें जज बोले- मुस्कान और साहिल की सोच घिनौनी, हवस भरी:दोनों बेरहम, इन्हें पछतावा नहीं; नीले ड्रम कांड पर फैसले की 10 बड़ी बातें ‘मुस्कान और साहिल को सौरभ की हत्या का कोई पछतावा नहीं है। अपराध के बाद दोनों का व्यवहार उनकी घिनौनी सोच और हवस को दिखाता है।’ ये बातें मेरठ के जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने ‘नीला ड्रम कांड’ में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा सुनाने से जुड़े अपने 163 पन्नों के आदेश में लिखी हैं। पढ़िए पूरी खबर
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗