28 अक्टूबर 2026, 6:23 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

'कच्चा बादाम गर्ल' अंजलि अरोड़ा पर धोखाधड़ी का केस:कानपुर में 12 मिनट किया था परफॉर्मेंस, 5 नवंबर को दर्ज होंगे बयान

कानपुर में सोशल कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन पर धोखाधड़ी, मानहानि, धमकी देने और झूठी जानकारी देने के आरोप लगाए गए हैं। कोर्ट ने बयान दर्ज कराने के लिए 5 नवंबर की तारीख तय की है। मामला 15 अक्टूबर को लाजपत भवन लॉन में हुए ‘नगाड़ा नाइट्स’ कार्यक्रम से जुड़ा है। आयोजक का आरोप है कि अंजल

'कच्चा बादाम गर्ल' अंजलि अरोड़ा पर धोखाधड़ी का केस:कानपुर में 12 मिनट किया था परफॉर्मेंस, 5 नवंबर को दर्ज होंगे बयान
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
कानपुर में सोशल कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन पर धोखाधड़ी, मानहानि, धमकी देने और झूठी जानकारी देने के आरोप लगाए गए हैं। कोर्ट ने बयान दर्ज कराने के लिए 5 नवंबर की तारीख तय की है। मामला 15 अक्टूबर को लाजपत भवन लॉन में हुए ‘नगाड़ा नाइट्स’ कार्यक्रम से जुड़ा है। आयोजक का आरोप है कि अंजलि को 45 मिनट की परफॉर्मेंस देनी थी, लेकिन वह देर से स्टेज पर पहुंचीं और करीब 12 मिनट बाद कार्यक्रम छोड़कर चली गईं। आयोजक के मुताबिक, शो के लिए 3 लाख रुपये में डील हुई थी और भुगतान के साथ आने-जाने, रहने व खाने की व्यवस्था भी की गई थी। आरोप है कि कार्यक्रम के बाद स्पॉन्सरों ने पूरी रकम नहीं दी, जिससे आयोजकों को करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ। 45 मिनट के शो के लिए तय हुए थे 3 लाख रुपये कानपुर देहात के विसायकपुर, सरवनखेड़ा के रहने वाले डिजिटल मार्केटिंग कंपनी संचालक आशीष कुमार ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। वरिष्ठ अधिवक्ता करीम अहमद सिद्दीकी ने बताया कि 15 अक्टूबर को लाजपत भवन लॉन में ‘नगाड़ा नाइट्स’ कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के आयोजकों में शोर बैंड के संचालक अमन निगम और इवेंट प्लानर अनुभव राज भी शामिल थे। अंजलि अरोड़ा की 45 मिनट की परफॉर्मेंस तय थी। अंजलि की मैनेजर प्रीति दुबे से बातचीत के बाद 3 लाख रुपये में शो तय हुआ था। अंजलि को परफॉर्मेंस देने के साथ कार्यक्रम के स्पॉन्सरों को सम्मानित भी करना था। 75 हजार रुपये बकाया होने पर एयरपोर्ट से निकलने से किया इनकार अधिवक्ता ने बताया कि आयोजकों ने अंजलिक को अलग-अलग खातों में 2.75 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे। अंजलि और उनकी टीम के चार सदस्यों के आने-जाने के फ्लाइट टिकट, रहने और खाने की व्यवस्था भी आयोजकों ने की थी। 15 अक्टूबर की शाम करीब 4 बजे अंजलि अपनी टीम के साथ कानपुर एयरपोर्ट पहुंचीं। आरोप है कि 75 हजार रुपये बकाया होने के कारण अंजलि ने एयरपोर्ट से बाहर निकलने से इनकार कर दिया। इसके बाद आयोजकों ने वहीं पूरा भुगतान किया, जिसके बाद अंजलि अपनी टीम के साथ एयरपोर्ट से निकलीं। रात 9:45 बजे स्टेज पर पहुंचीं, 12 मिनट बाद लौटीं आयोजक का आरोप है कि अंजलि को रात 9 बजे से 9:45 बजे तक परफॉर्म करना था, लेकिन वह रात 9:45 बजे स्टेज पर पहुंचीं। इसके बाद करीब 12 मिनट की परफॉर्मेंस देकर वह मैनेजमेंट के लोगों पर नाराजगी जताते हुए कार्यक्रम छोड़कर चली गईं। आरोप है कि इससे स्पॉन्सरों ने आयोजकों को पूरी धनराशि नहीं दी। आयोजक ने करीब 20 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है। उनका कहना है कि अंजलि को समय पर कानपुर पहुंचने के बावजूद निर्धारित समय पर परफॉर्मेंस नहीं दी गई। 1.20 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजने के बाद कोर्ट पहुंचे आयोजक आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम को लेकर हुए विवाद के बाद अंजलि अरोड़ा को 1.20 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा गया था। इसके बाद मंगलवार को एसीजेएम-5 की कोर्ट में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है। शिकायत में धोखाधड़ी, मानहानि, धमकी देने और झूठी जानकारी देने के आरोप लगाए गए हैं। कोर्ट ने बयान दर्ज कराने के लिए 5 नवंबर की तारीख तय की है। फिलहाल ये आरोप शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए हैं। मामले में अंजलि अरोड़ा का पक्ष उपलब्ध नहीं है। 15 अक्टूबर को लाजपत भवन में हुआ था कार्यक्रम कानपुर के लाजपत भवन में 15 अक्टूबर को नगाड़ा नाइट डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें अंजलि अरोड़ा शामिल हुई थीं। कार्यक्रम के दौरान उनके स्टेज छोड़कर जाने के बाद विवाद शुरू हुआ। 19 अक्टूबर को अंजलि ने इंस्टाग्राम पर तीन वीडियो पोस्ट कर कार्यक्रम के प्रबंधन और अपने साथ हुए व्यवहार पर सवाल उठाए थे। इसके बाद 22 अक्टूबर को आयोजकों ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा। फिर अंजलि की ओर से भी मानहानि का नोटिस भेजा था। अब धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें 'कच्चा बादाम गर्ल' को 1.20 करोड़ का नोटिस:कानपुर में आयोजक बोले- 45 मिनट की जगह 12 मिनट डांस किया, पूरे पैसे भी लिए कानपुर में 15 अक्टूबर को हुए डांडिया नाइट विवाद में 'कच्चा बादाम गर्ल' अंजलि अरोड़ा और आयोजक आमने-सामने आ गए हैं। अंजलि ने आयोजकों को 1 करोड़ रुपए की मानहानि का लीगल नोटिस भेजा है। पढ़ें पूरी खबर…
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗