27 नवंबर 2026, 2:53 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
बिजनेस

कर्मचारी-मजदूरों के लिए बुरी खबर, अब तक लागू नहीं हुए 4 लेबर कोड- रिपोर्ट

कर्मचारियों और मजदूरों की भलाई के लिए बीते साल देश में चार नए लेबर कोड लागू किए गए थे. लेकिन एक साल बीत जाने पर भी कई कंपनियों ने इसे अब तक पूरी तरह से लागू नहीं किया है. कंपनियों को सबसे ज्यादा परेशानी कर्मचारियों की सैलरी तय करने, पेरोल सिस्टम में बदलाव और नए नियमों का पालन करने में आ रही है.

कर्मचारी-मजदूरों के लिए बुरी खबर, अब तक लागू नहीं हुए 4 लेबर कोड- रिपोर्ट
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

कर्मचारियों और मजदूरों की भलाई के लिए बीते साल देश में चार नए लेबर कोड लागू किए गए थे. लेकिन एक साल बीत जाने पर भी कई कंपनियों ने इसे अब तक पूरी तरह से लागू नहीं किया है. कंपनियों को सबसे ज्यादा परेशानी कर्मचारियों की सैलरी तय करने, पेरोल सिस्टम में बदलाव और नए नियमों का पालन करने में आ रही है.

इस बात का खुलासा हाल ही में की गई ग्रांट थॉर्नटन भारत की एक सर्वे रिपोर्ट में हुआ है. इस सर्वे रिपोर्ट में सामने आया है कि केवल 50% कंपनियों ने ही पूरी तरह से इसे लागू किया है. वहीं इस सर्वे में अलग-अलग क्षेत्रों की 200 से ज्यादा कंपनियों ने हिस्सा लिया.

अब नहीं किया गया लागू
इस सर्वे के मुताबिक, नया लेबर कोड लागू करने के लिए कंपनियों की तैयारी अभी अधूरी है. अब तक केवल 50.6% कंपनियों ने कहा कि वो नए कानून लागू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. तो वहीं 28.8% कंपनियां अभी इसे लागू करने क तैयारी कर रही हैं. साथ ही 11.7% कंपनियों ने अभी तक इस दिशा में काम शुरू नहीं किया है और 9% कंपनियों को तो नए बदलावों की जानकारी ही नहीं है. इसका मतलब है कि करीब आधी कंपनियां अभी भी नए नियमों को पूरी तरह लागू करने की स्थिति में नहीं हैं.

क्यों नहीं हो रहा अब तक लागू?
नए लेबर कोड के कारण कंपनियों को कर्मचारियों पर ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ सकता है. सर्वे में 74.4% कंपनियों ने माना है कि नए वेतन नियमों से उनका खर्च बढ़ेगा. 49.6% कंपनियों को लगता है कि खर्च 5% तक बढ़ सकता है. 12% कंपनियों का अनुमान है कि खर्च 5% से ज्यादा बढ़ेगा. तो वहीं 12.8% कंपनियों का मानना है कि उनके खर्च पर कोई असर नहीं पड़ेगा. कंपनियों के मुताबिक, ग्रेच्युटी और प्रोविडेंट फंड (PF) में योगदान बढ़ने से खर्च पर सबसे ज्यादा असर पड़ सकता है.

सैलरी के नियमों में भी हुआ बदलाव
नए कानूनों में सैलरी स्ट्रक्चर बदल गया है. इसका असर कर्मचारियों की बेसिक सैलरी, भत्तों, पीएफ और ग्रेच्युटी की गणना पर पड़ सकता है. सर्वे में 66.2% कंपनियों ने अपने कर्मचारियों के सैलरी स्ट्रक्चर का रिव्यू किया है. वहीं 10.5% कंपनियां अभी ये बदलाव करने की योजना बना रही हैं. कंपनियों के सामने सबसे बड़ा सवाल ये है कि बढ़े हुए खर्च का बोझ खुद उठाएं या इसका कुछ हिस्सा दूसरे तरीकों से संभालें.

क्या हैं चार नए लेबर कोड?
बता दें कि केंद्र सरकार ने देश के 29 पुराने केंद्रीय श्रम कानूनों को मिलाकर चार नए श्रम कानून बनाए हैं. ये 21 नवंबर 2025 से लागू हुए थे. इन चार कानूनों का संबंध वेतन संहिता (Code on Wages), सामाजिक सुरक्षा संहिता (Code on Social Security), औद्योगिक संबंध संहिता (Industrial Relations Code), व्यावसायिक सुरक्षा संहिता (Occupational Safety Code) से है.

ये भी पढ़ें: Explained: देश में सोना गिरवी रखकर लोन लेने वालों की संख्या बढ़ी, खतरा क्या?

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗