22 अक्टूबर 2026, 6:50 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
टेलीविजन

कोलकाता के बाद चेन्नई पहुंची 'रामायण' की टीम, रणबीर-साई ने साथ में ली एंट्री, 'लक्ष्मण' ने भी दिखाया स्वैग

फिल्म 'रामायण' जल्द ही बड़े पर्दे पर दुनियाभर में रिलीज होने जा रही है. रामायण की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. इसी बीच फिल्म की टीम लगातार प्रमोशन में बिजी चल रही है. रामायण के मुख्य कलाकार विजयादशमी के मौके पर कोलकाता में थे. जहां उन्होंने बंगाल सीएम

कोलकाता के बाद चेन्नई पहुंची 'रामायण' की टीम, रणबीर-साई ने साथ में ली एंट्री, 'लक्ष्मण' ने भी दिखाया स्वैग
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

फिल्म 'रामायण' जल्द ही बड़े पर्दे पर दुनियाभर में रिलीज होने जा रही है. रामायण की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. इसी बीच फिल्म की टीम लगातार प्रमोशन में बिजी चल रही है. रामायण के मुख्य कलाकार विजयादशमी के मौके पर कोलकाता में थे. जहां उन्होंने बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी की मौजूदगी में अपनी फिल्म को प्रमोट किया. जबकि अब रामायण की टीम कोलकाता के बाद रामायण के प्रमोशन के लिए चेन्नई पहुंच चुकी है.

रणबीर-साई ने साथ में ली एंट्री

रामायण में भगवान श्री राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर और माता सीता के किरदार में नजर आने वाली एक्ट्रेस साई पल्लवी ने चेन्नई के इवेंट में साथ में एंट्री ली. इसके बाद दोनों ने पैपराजी को साथ में पोज देकर तस्वीरें भी क्लिक कराईं. इस दौरान रणबीर ब्लैक कपड़ों में नजर आए. जबकि साई ने ब्लू रंग की साड़ी पहन रखी थी.

          View this post on Instagram                      

A post shared by ranbir kapoor (@ranbirkapooronline)

रवि दुबे ने भी दिखाया स्वैग'

रामायण में भगवान श्री राम के छोटे भाई लक्ष्मण का रोल अभिनेता रवि दुबे निभा रहे हैं. चेन्नई के इवेंट में रवि दुबे ने क्रीम कलर के कुर्ता-पजामा और जैकेट में एंट्री ली. उन्होंने हाथ उठाकर और हंसते मुस्कुराते हुए पैपराजी को पोज दिए.

रंग-बिरंगी साड़ी में दिखीं रकुल प्रीत सिंह

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह रंग-बिरंगी साड़ी में पैपराजी को पोज देती हुई नजर आईं. बता दें कि रामायण में वो रावण की बहन शूर्पणखा का रोल निभा रही हैं.

'रामायण' के बारे में

रामायण को दो पार्ट में बनाया जा रहा है. फिल्म का पहला पार्ट दुनियाभर में दिवाली के मौके पर 5 नवंबर को रिलीज किया जाएगा. जबकि दूसरा पार्ट साल 2027 की दिवाली पर रिलीज होगा. बता दें कि दोनों ही पार्ट का टोटल बजट 4 हजार करोड़ रुपये है.

रामायण में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रकुल प्रीत सिंह और रवि दुबे के अलावा यश, विद्युत जामवाल, अरुण गोविल, लारा दत्ता, सनी देओल, काजल अग्रवाल, कुणाल कपूर, शीबा चड्ढा, फैजल मलिक, आदिनाथ कोठारे, सत्येन चतुर्वेदी सहित कई कलाकार नजर आएंगे. इस चार हजार करोड़ी मूवी को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है. जबकि फिल्म का डायरेक्शन किया है 'दंगल' (2016) जैसी भारत की सबसे कमाऊ फिल्म देने वाले डायरेक्टर नितेश तिवारी ने.

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗