दुनिया में आपने महंगी घड़ियों, हीरे-जवाहरात और लग्जरी कपड़ों के बारे में तो खूब सुना होगा, लेकिन क्या कभी 440 करोड़ की ब्रा के बारे में सुना है? अमेरिका की मशहूर बिजनेसवुमन और रियलिटी टीवी स्टार काइली जेनर ने ऐसी ही एक ब्रा पहनकर पूरी दुनिया में तलहका मचा दिया है. काइली की ब्रा की फोटोज अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.
बता दें कि 18 अक्टूबर 2026 को काइली ने लॉस एंजिलिस में हुए विक्टोरिया सीक्रेट फैशन शो में करीब 440 करोड़ रुपए की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप वॉक किया. इस ब्रा का नाम फैंटसी ब्रा है और इसे मशहूर ज्वेलरी ब्रांड Jacob & Co. ने विक्टोरिया सीक्रेट के साथ मिलकर तैयार किया है. कंपनी के अनुसार, ये विक्टोरिया सीक्रेट के इतिहास में अब तक की सबसे महंगी फैंटसी ब्रा है.
कौन हैं काइली जेनर?
काइली जेनर अमेरिका की जानी-मानी बिजनेसवुमन, मॉडल और रियलिटी टीवी स्टार हैं. वो मशहूर कार्दशियन-जेनर परिवार का हिस्सा हैं और अपना ब्यूटी ब्रांड भी चलाती हैं. सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है.
इस बार विक्टोरिया सीक्रेट ने अपने फैशन शो में उन्हें एक खास जिम्मेदारी दी है. काइली ने पहली बार इस शो के रैंप पर कदम रखा और आते ही सुर्खियों में छा गईं है. उन्होंने सिल्वर मिनी स्कर्ट, सफेद पंखों और हीरों से सजी फैंटसी ब्रा के साथ रैंप वॉक किया. इस रैंप वॉक के बाद से ही सोशल मीडिया पर फोटोज एकदम वायरल हो रहा है.
ब्रा में कितने लगे हैं हीरे?
इस ब्रा को बनाने के लिए कई सारे हीरों का इस्तेमाल किया गया है. बात करें कीमत की तो ये ब्रा 5 करोड़ डॉलर यानी करीब 420- 440 करोड़ रुपए का है. इस वायरल ब्रा की कीमत सुनकर ही आप हैरान हो सकते हैं, लेकिन इसकी खासियत सिर्फ इसकी कीमत नहीं है. ब्रा में टोटल 4,410 प्राकृतिक हीरे लगे हैं और सबसे खास हीरा बीच में लगा हुआ है जो 75.54 कैरेट का पीले रंग का है. इसके अलावा 18 कैरेट सफेद और पीले सोने का इस्तेमाल हुआ है.
ब्रा बनाने में कितना लगा समय?
इस ब्रा को बनाने में करीब 1,000 घंटे से ज्यादा का समय लगा है और15 कारीगरों ने मिलकर इसे तैयार किया है. ब्रा में लगे हीरों का वजन करीब 1,373 कैरेट बताया गया है. इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि पहनने वाला व्यक्ति चलते समय आसानी से मूव कर सके. इतना ही नहीं, इसमें कपड़े की जगह सोने और हीरों से बने कई छोटे-छोटे हिस्सों को जोड़कर ढांचा तैयार किया गया है.
क्यों खास है फैंटसी ब्रा?
विक्टोरिया सीक्रेट की फैंटसी ब्रा कोई आम ब्रा नहीं है. कंपनी अपने फैशन शो में समय-समय पर ऐसी खास ब्रा सामने लाती है, जिन्हें कीमती सोने, चांदी और हीरों से तैयार किया जाता है. इनकी कीमत लाखों डॉलर तक पहुंच जाती है. इस परंपरा की शुरुआत सन 1996 में हुई थी, जब मॉडल क्लाउडिया शिफर ने 1 मिलियन डॉलर यानी 10 लाख डॉलर की फैंटसी ब्रा पहनी थी. साल 2000 में गिसेले बुंडचेन ने 1.5 करोड़ डॉलर की रेड हॉट फैंटसी ब्रा पहनी थी. तब ये कंपनी की सबसे महंगी ब्रा थी.
काइली ने तोड़ा किसका रिकॉर्ड?
काइली जेनर की ब्रा ने क्लाउडिया शिफर के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. साल 2018 में Elsa Hosk ने भी फैंटसी ब्रा पहनकर रैंप वॉक किया था. इसके बाद 2026 में इसकी वापसी हुई और इस बार इसकी कीमत पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा है.
वेनेजुएला से तेल मंगाना भारत के लिए नहीं आसान, अमेरिका बना रहा प्रेशर




