30 अक्टूबर 2026, 9:34 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

खनन बैरियर से बचने हाईवे पर ट्रक खड़े किए:32 मालिकों और चालकों पर केस; जाम में फंसी थी एंबुलेंस

सोनभद्र में खनन बैरियर से बचने के लिए स्टेट हाईवे-05 पर ट्रक खड़े करने के मामले में पुलिस ने 16 मालिकों और 16 चालकों समेत 32 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। ट्रकों के कारण शक्तिनगर की ओर से आने वाले वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई थी। इस दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई थी। पुलिस के मुताबिक, बीते गुरुवार को टोल प्लाजा के पास

खनन बैरियर से बचने हाईवे पर ट्रक खड़े किए:32 मालिकों और चालकों पर केस; जाम में फंसी थी एंबुलेंस
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
सोनभद्र में खनन बैरियर से बचने के लिए स्टेट हाईवे-05 पर ट्रक खड़े करने के मामले में पुलिस ने 16 मालिकों और 16 चालकों समेत 32 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। ट्रकों के कारण शक्तिनगर की ओर से आने वाले वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई थी। इस दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई थी। पुलिस के मुताबिक, बीते गुरुवार को टोल प्लाजा के पास कुछ ट्रक खनन बैरियर से बचने के लिए हाईवे पर खड़े कर दिए गए थे। इससे वाहनों की आवाजाही रुक गई और सड़क पर लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर यातायात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जाम खुलवाकर यातायात बहाल कराया। बुधवार रात एसपी ने भी खुलवाया था जाम पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जिले में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी ने बुधवार रात टोल प्लाजा लोढ़ी पर लगे जाम को खुलवाकर यातायात बहाल कराया था। इसके बावजूद गुरुवार सुबह कुछ ट्रक फिर खनन बैरियर से बचने के लिए हाईवे पर खड़े कर दिए गए, जिससे जाम लग गया। अधिकारियों के नेतृत्व में चला अभियान जाम की स्थिति को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा और क्षेत्राधिकारी यातायात सुधीर सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। यातायात पुलिस ने ट्रकों को हटवाकर वाहनों की आवाजाही सुचारु कराई। 16 मालिकों और 16 चालकों पर मुकदमा यातायात प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने 16 वाहन मालिकों और 16 चालकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में केस दर्ज कराया। पुलिस ने चेतावनी दी है कि हाईवे पर बिना अनुमति वाहन खड़े कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗