गाजियाबाद में कारोबारी की चाकू से गोदकर हत्या:भट्ठे के पास झाड़ियों में मिली लाश, हार्डवेयर की दुकान चलाता था
गाजियाबाद में हार्डवेयर कारोबारी की हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह उनका लहूलुहान शव मंडोला में भट्ठे के पास झाड़ियों में मिला। कारोबारी के शरीर पर चाकू से कई वार के निशान थे। कारोबारी रविवार शाम से लापता थे। सुबह उनका शव मिला है। शव से लग रहा है कि हत्या के बाद शव को यहां फेंका गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल स

गाजियाबाद में हार्डवेयर कारोबारी की हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह उनका लहूलुहान शव मंडोला में भट्ठे के पास झाड़ियों में मिला। कारोबारी के शरीर पर चाकू से कई वार के निशान थे। कारोबारी रविवार शाम से लापता थे। सुबह उनका शव मिला है। शव से लग रहा है कि हत्या के बाद शव को यहां फेंका गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। अब पढ़िए पूरा मामला
विनोद गुप्ता (42) की ट्रोनिका सिटी हार्डवेयर की दूकान है। रविवार शाम दुकान से वह घर नहीं लौटे थे। इसके बाद से उनकी तलाश की जा रही थी। सुबह करीब 10 बजे एक व्यक्ति भैंस चराने के लिए जंगल की तरफ गया था। वहां उसने झाड़ियों में विनोद का शव पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
सूचना मिलते ही डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसीपी लोनी राम किशन और ट्रोनिका सिटी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। शव पर चाकू से कई गंभीर वार के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि व्यापारी की हत्या करने के बाद शव जंगल में फेंका गया। हालांकि, हत्या कहां और किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसीपी लोनी राम किशन ने बताया कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही, परिजनों से पूछताछ कर व्यापारी के लापता होने से लेकर शव मिलने तक की घटनाओं की जानकारी जुटाई जा रही है। हत्या की वजह तलाश रही पुलिस
एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि विनोद गुप्ता हार्डवेयर कारोबारी थे। उनका शव पुस्ता चौकी क्षेत्र में भट्ठे के पास मिला है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों से तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हत्या की वजह और आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। --------------- ये भी पढ़ें- कांग्रेस ऑफिस में मारपीट पर इमरान बोले-कार्यकर्ता गलती करते हैं:सपा से गठबंधन आत्मसमर्पण जैसा नहीं होगा; यूपी में सम्मानजनक सीटों पर लड़ेंगे यूपी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने पद संभालते ही 2027 चुनाव की रणनीति और सपा-कांग्रेस गठबंधन पर अपनी राय साफ कर दी। सीटों के बंटवारे पर इमरान मसूद ने कहा कि गठबंधन आत्मसमर्पण जैसा नहीं होगा। पूरा इंटरव्यू पढ़िए…
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗


