25 नवंबर 2026, 6:10 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

गाजियाबाद में पार्षद के सुरक्षा कर्मी पर चाकू से हमला:चार युवकों पर लगा आरोप, ई-रिक्शा हटाने को लेकर हुआ था विवाद

गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा हटाने को लेकर हुए विवाद में पार्षद रवि भाटी के निजी सुरक्षा कर्मी पर जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोप है कि चार युवकों ने पहले उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर एक युवक ने चाकू से उनके पेट पर कई वार किए। हमले में दीपक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने एक आर

गाजियाबाद में पार्षद के सुरक्षा कर्मी पर चाकू से हमला:चार युवकों पर लगा आरोप, ई-रिक्शा हटाने को लेकर हुआ था विवाद
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा हटाने को लेकर हुए विवाद में पार्षद रवि भाटी के निजी सुरक्षा कर्मी पर जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोप है कि चार युवकों ने पहले उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर एक युवक ने चाकू से उनके पेट पर कई वार किए। हमले में दीपक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दो नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। शालीमार गार्डन मेन के बी-183 निवासी दीपक सिंह ने पुलिस को बताया कि 23 नवंबर की रात करीब 10:30 बजे वह जीजी फॉर्म हाउस के खत्ते से भाटी ऑफिस की तरफ जा रहे थे। भाटी गेट के पास ई-रिक्शा खड़ा होने से जाम लगा हुआ था। उन्होंने ई-रिक्शा चालक से रिक्शा किनारे करने और रास्ता खाली करने को कहा। आरोप है कि इसी बात पर वहां मौजूद चार युवक उनसे गाली-गलौज करने लगे। दीपक ने विरोध किया तो एक युवक ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद चारों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। एक आरोपी ने चाकू से उनके पेट पर कई वार किए। दीपक ने हमले के बाद 112 पर कॉल किया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। घायल दीपक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके पेट में कई टांके लगाए गए। दीपक की शिकायत पर पुलिस ने मौंटी निवासी गरिमा गार्डन समेत दो नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 352 और 61(2) लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗