3 अक्टूबर 2026, 6:52 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
मनोरंजन

गणपति बप्पा के दरबार में रणवीर सिंह ने लिया बड़ा संकल्प, 1000 बेटियों को पढ़ाने का उठाया जिम्मा

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर रणवीर सिंह बीती रात मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे. गणेश चतुर्थी के मौके पर उन्होंने गणपति बप्पा

गणपति बप्पा के दरबार में रणवीर सिंह ने लिया बड़ा संकल्प, 1000 बेटियों को पढ़ाने का उठाया जिम्मा
स्रोत: ABP NEWS Bollywood
शेयर करेंWhatsAppFacebook

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर रणवीर सिंह बीती रात मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे. गणेश चतुर्थी के मौके पर उन्होंने गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की और अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के लिए आशीर्वाद लिया. इस दौरान एक्टर चिकनकारी स्टाइल के व्हाइट कुर्ता-पायजामा में नजर आए.

फैंस के साथ खिंचवाई तस्वीरें
बप्पा के दर्शन से पहले रणवीर सिंह ने मंदिर परिसर में मौजूद अपने फैंस का अभिवादन किया. उन्होंने कुछ फैंस से बातचीत भी की और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं. इस दौरान एक्टर ने फैंस की ओर फ्लाइंग किस देकर भी अपना प्यार जाहिर किया. रणवीर सिंह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. 

          View this post on Instagram                      

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

रणवीर सिंह ने लिया बड़ा संकल्प
गणपति बप्पा के सामने रणवीर सिंह ने एक बड़ा संकल्प भी लिया. न्यूज18 को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि वो 1000 बेटियों की पढ़ाई में मदद करेंगे. उन्होंने कहा कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और जनसेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर शुरू हुए 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 1000 बेटियों की शिक्षा में मदद करेंगे.

रणवीर ने कहा, 'यहां आकर बहुत अच्छा लगा. पिछला साल मेरे और मेरे परिवार के लिए बप्पा की कृपा से खुशियों से भरा रहा. मैं यहां आया, उनके दर्शन किए और उन्हें धन्यवाद किया. आगे के सफर के लिए उनका आशीर्वाद लिया. गणेश चतुर्थी के इस शुभ अवसर पर और हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के मौके पर मैं सेवा संकल्प अभियान से जुड़कर 1000 बेटियों की पढ़ाई में मदद करने का संकल्प लेता हूं. आशा है कि इसके चलते बप्पा प्रसन्न होंगे और उनका आशीर्वाद हमेशा हम पर बना रहेगा.'

रणवीर सिंह के लिए खास रहा 2026
बता दें कि रणवीर सिंह के लिए साल 2026 बेहद खास रहा है. उनकी फिल्म 'धुरंधर 2' को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ी सफलता हासिल की. फिल्म में 'हमजा' के किरदार में रणवीर के अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया. ये फिल्म उनके करियर के लिए एक टर्निंग पॉइंट साबित हुई.

          View this post on Instagram                      

A post shared by Harshad Gorkha (@harshadgorkha)

ये भी पढ़ें:- कौन हैं वंशिका धीर? बिना ऑडिशन मिली कुणाल खेमू की 'वाइब', बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार

'प्रलय' में नजर आएंगे रणवीर सिंह
अब रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म 'प्रलय' में नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. खास बात यह है कि रणवीर इस फिल्म में न सिर्फ मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि बतौर प्रोड्यूसर भी अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं. 'प्रलय' के जरिए वो अपने बैनर 'मां कसम फिल्म्स' के तहत प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखेंगे. ऐसे में इस फिल्म का दर्शन बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

दूसरी बार पिता बनने वाले हैं रणवीर सिंह
प्रोफेशनल लाइफ से इतर रणवीर सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं. वो जल्द ही दूसरी बार पिता बनने वाले हैं. रणवीर की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट हैं. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में शादी की थी और सितंबर 2024 में उन्होंने अपनी बेटी दुआ का वेलकम किया.

ये भी पढ़ें:- रोंगटे खड़े कर देगी सीरियल किलर की ये इनवेस्टिगेशन, IMDb पर 8.5+ रेटिंग वाले 4 क्राइम शोज

समाचार स्रोत

यह खबर ABP NEWS Bollywood से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗