13 अक्टूबर 2026, 1:57 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

गोवंश की दुर्दशा पर अधिकारियों के खिलाफ किसानों का विरोध:भाकियू धनसिंह कोतवाल ने निराश्रित पशुओं को अधिकारियों के घर में बांधने की दी चेतावनी

मेरठ कमिश्नरी स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में भारतीय किसान यूनियन धन सिंह कोतवाल के कार्यकर्ता सोमवार को पहुंचे और नगर निगम के कार्य प्रणाली के खिलाफ प्रदर्शन किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नितेश पंवार और राष्ट्रीय प्रवक्ता जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में किसानों ने शहर में निराश्रित घूमने वाली गाय और गौशाला की दुर्दशा पर सवाल किए। का

गोवंश की दुर्दशा पर अधिकारियों के खिलाफ किसानों का विरोध:भाकियू धनसिंह कोतवाल ने निराश्रित पशुओं को अधिकारियों के घर में बांधने की दी चेतावनी
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
मेरठ कमिश्नरी स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में भारतीय किसान यूनियन धन सिंह कोतवाल के कार्यकर्ता सोमवार को पहुंचे और नगर निगम के कार्य प्रणाली के खिलाफ प्रदर्शन किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नितेश पंवार और राष्ट्रीय प्रवक्ता जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में किसानों ने शहर में निराश्रित घूमने वाली गाय और गौशाला की दुर्दशा पर सवाल किए। कार्यकर्ता पार्क में एकत्रित होने के बाद जब नगर आयुक्त आवास का घेराव करने के लिए निकले तो संबंधित अधिकारी पार्क में ही पहुंचे और उनकी शिकायतों को सुनकर वहीं उनका ज्ञापन स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही किसानों को अधिकारियों की और से आश्वासन दिया गया कि अगले एक हफ्ते में गौशाला की व्यवस्था में सुधार होगा, इसके बाद कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंप दिया। प्रदेश अध्यक्ष नितेश गुर्जर का आरोप है कि अगर कोई किसान या अन्य कोई व्यक्ति किसी गाय को गौशाला में छोड़ने के लिए जाता है तो वहां उसे यह सवाल किया जाता है कि गाय दूध देती है या नहीं। अगर गाय दूध नहीं देती तो उसे यह बहाना करके वहां से भेज दिया जाता है कि आप इसे कहीं बाहर छोड़ दीजिए गौशाला में अभी जगह नहीं है। इसके साथ ही शहर में जो निराश्रित गाय घूमती है उनके रखरखाव के लिए भी निगम या अन्य विभागों द्वारा कोई ऐसा कार्य नहीं किया जा रहा है ताकि उन्हें सुरक्षित रखा जा सके। आने वाले सर्दियों के समय जब कोहरा होता है तब निराश्रित घूमने वाली गाय कई बार हादसे का कारण भी बन जाती है। राष्ट्रीय प्रवक्ता जितेंद्र शर्मा ने कहा कि यदि हमारी मांग पूरी नहीं होती है तो हम निराश्रित घूमने वाली गायों को पड़कर नगर आयुक्त सहित संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के घर के बाहर बांधने का काम करेंगे। इसके साथ ही दीपावली से पहले एक बड़ा आंदोलन भी हमारे संगठन के द्वारा किया जाएगा जिसमें पशुओं की समस्या और महानगर में फैली गंदगी मुख्य रूप से रहेगी अगर इन दोनों चीजों में सुधार नहीं होता है तो हम आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗