25 नवंबर 2026, 5:00 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

चंदौली में घर में चल रहा था देह व्यापार:पांच महिलाओं समेत सात पकड़े गए; एक महिला फरार

चंदौली में सोमवार देर रात जिला अस्पताल के पास एक मकान में पुलिस ने छापा मारा। पुलिस के मुताबिक, वहां देह व्यापार चल रहा था। टीम ने पांच महिलाओं और सात पुरुषों को हिरासत में लिया। एक महिला मौके से फरार हो गई। छापेमारी सदर सीओ नामवेंद्र कुमार के नेतृत्व में हुई। मकान पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल के सामने सर्विस रोड पर है। पुल

चंदौली में घर में चल रहा था देह व्यापार:पांच महिलाओं समेत सात पकड़े गए; एक महिला फरार
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
चंदौली में सोमवार देर रात जिला अस्पताल के पास एक मकान में पुलिस ने छापा मारा। पुलिस के मुताबिक, वहां देह व्यापार चल रहा था। टीम ने पांच महिलाओं और सात पुरुषों को हिरासत में लिया। एक महिला मौके से फरार हो गई। छापेमारी सदर सीओ नामवेंद्र कुमार के नेतृत्व में हुई। मकान पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल के सामने सर्विस रोड पर है। पुलिस ने वहां से कई आपत्तिजनक चीजें भी जब्त कीं और हिरासत में लिए लोगों को सदर कोतवाली ले गई। सीओ सदर नावमेंद्र कुमार रावत ने बताया कि लगातार मिल रही सूचना के आधार पर छापा मारा गया। पकड़े गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि फरार महिला मकान की संचालिका है। उसकी गिरफ्तारी के लिए सदर कोतवाली की टीम को लगाया गया है। पुलिस के मुताबिक, इस मकान में देह व्यापार की शिकायतें कई साल से मिल रही थीं। इससे पहले भी यहां दो बार छापेमारी कर कई लोगों को हिरासत में लिया गया था।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗