पेरू के एंकाश क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान पत्रकार और क्षेत्रीय गवर्नर पद की उम्मीदवार सुसी अपोंटे पोलो की गोली मारकर हत्या कर दी गई. ‘ला चाइना पोलो’ के नाम से मशहूर अपोंटे पोलो पर यह हमला कराज के एक बाजार में चुनावी कार्यक्रम के दौरान हुआ.
खास बात यह है कि हत्या से कुछ दिन पहले ही उन्होंने सार्वजनिक रूप से दावा किया था कि उनके खिलाफ हमले का आदेश दिया गया है. उन्होंने अपने पत्रकारिता और राजनीतिक काम से जुड़े जान से मारने की धमकियों की भी शिकायत की थी. हालांकि, अधिकारियों ने अभी यह स्थापित नहीं किया है कि उन धमकियों का हत्या से कोई संबंध था या नहीं.
चुनाव से 15 दिन पहले हुआ हमला
यह हत्या पेरू के क्षेत्रीय और नगरपालिका चुनावों से 15 दिन पहले हुई. देश में 4 अक्टूबर को क्षेत्रीय गवर्नर और मेयरों के चुनाव होने हैं. ये चुनाव 28 जुलाई को राष्ट्रपति केइको फुजीमोरी के पद संभालने के बाद पहला राष्ट्रव्यापी चुनावी परीक्षण भी होंगे.
WARNING: GRAPHIC
— World News (@ferozwala) September 20, 2026
THE MOMENT: #Peru journo SUSY ISABEL APONTE POLO SHOT DEAD at POINT-BLANK RANGE during CAMPAIGN EVENT
▪️What seemed like a normal interview ended in tragedy. #Susy_Aponte_Polo, known as “China Polo,” a Peruvian journalist & activist, was shot while… pic.twitter.com/rsPUsjcI1V
अपोंटे पोलो एंकाश के क्षेत्रीय गवर्नर पद के लिए उम्मीदवार थीं. यह पहाड़ी क्षेत्र लीमा के उत्तर में स्थित है और यहां बड़े पैमाने पर खनन गतिविधियां होती हैं. अपोंटे पोलो पत्रकार और प्रसारक के तौर पर भी जानी जाती थीं. उन्होंने अपनी पत्रकारिता के जरिए राष्ट्रीय पुलिस में कथित भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों को उठाया था.
बाजार में हुई गोलीबारी, अस्पताल में मौत
अभियोजकों और पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, अपोंटे पोलो पर दोपहर करीब 12:40 बजे हमला हुआ. वह कराज में काजा हुनकायो की एक शाखा के पास चुनावी गतिविधि में शामिल थीं. इसी दौरान उन्हें गोली मार दी गई.
गोली लगने के बाद उन्हें एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. वह एक कार्यक्रम के दौरान इंटरव्यू भी दे रही थीं. कैमरा रिकॉर्डिंग कर रहा था, तभी अचानक गोलीबारी हुई और कुछ ही सेकंड में वह जमीन पर गिर गईं. हमले में कई अन्य लोगों के घायल होने की भी बात सामने आई है.
पुलिस के अनुसार, मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने एक वेनेजुएला के नागरिक के पास से हथियार बरामद होने की बात भी कही है.
यह भी पढ़िएः अमेरिका जाएंगे शी जिनपिंग, चीन को लेकर ट्रंप ने क्यों लिया यूटर्न? जानें




