10 अक्टूबर 2026, 4:02 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'

दिल्ली में शनिवार (10 अक्टूबर, 2026) को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन होना है. कॉकरोच जनता पार्टी ने इसका ऐलान किया है. इससे पहले भी सीजेपी की ओर से एक बार प्रदर्शन किया गया था. उस वक्त जिस तरह की स्थिति उत्पन्न हुई थी उसको देखते हुए प्रशासन की ओर से सख्त कदम उठ

'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

दिल्ली में शनिवार (10 अक्टूबर, 2026) को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन होना है. कॉकरोच जनता पार्टी ने इसका ऐलान किया है. इससे पहले भी सीजेपी की ओर से एक बार प्रदर्शन किया गया था. उस वक्त जिस तरह की स्थिति उत्पन्न हुई थी उसको देखते हुए प्रशासन की ओर से सख्त कदम उठाए जा रहे हैं. प्रदर्शन की अनुमति भी दिल्ली पुलिस की ओर से नहीं दी गई है. ऐसे में वपक्ष हमलावर है. सांसद पप्पू यादव ने भी हमला किया है.

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने शुक्रवार (09 अक्टूबर, 2026) को एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए कहा, "आफतकाल चल रहा है… वोट चोर सरकार लोकतंत्र को लूटने पर आमादा है. ज्ञानेश को बचाने के लिए रेल, मेट्रो सब ठप कर दिया…"

पप्पू यादव ने कहा, "मस्जिद, मंदिर, गुरुद्वारा, होटल में तलाशी चल रही है, जैसे आंदोलन, धरना-प्रदर्शन अपराध है. जैसे देश के नागरिक आंदोलनकारी सबसे बड़े आतंकी हों पर सरकार का डर अच्छा है."

आफ़तकाल चल रहा है वोट चोर सरकार लोकतंत्र को लूटने पर आमादा है ज्ञानेश को बचाने के लिए रेल,मेट्रो सब ठप्प कर दिया मस्जिद,मंदिर,गुरुद्वारा,होटल में तलाशी चल रही है जैसे आंदोलन धरना प्रदर्शन सबसे अपराध है,जैसे देश के नागरिक आंदोलनकारी सबसे बड़े आतंकी हों पर सरकार का डर अच्छा है

— Rajesh Ranjan Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) October 9, 2026

यह भी पढ़ें- CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'

वहीं आरजेडी के पूर्व विधायक इसराइल मंसूरी ने कहा, "देश में आपातकाल लागू हो चुका है, दिल्ली जाने वाली सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. भाजपा सरकार पूरी तरह डर चुकी है, देशद्रोही ज्ञानेश कुमार को बचाने के चक्कर लोकतांत्रिक व्यवस्था का हनन किया जा रहा है."

सुधाकर सिंह ने कहा- अब बचा ही क्या है?

उधर, आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने कहा, "जंतर-मंतर को बंद कर ही दिया है इन्होंने, पार्लियामेंट के सभी दरवाजे बंद ही कर दिए हैं, न्यायपालिका तारीख पर तारीख दे ही रही है, तो अब सवाल पैदा होता है कि अब बचा ही क्या है"

यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले जन सुराज का बड़ा बयान, 'आंदोलन पर रोक…'

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗