24 नवंबर 2026, 7:53 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

जनगणना ड्यूटी के चलते चरदा स्कूल में शिक्षक नहीं पहुंचे:बच्चे सड़क पर घूमते दिखे; खंड शिक्षा अधिकारी शिवम गुप्ता ने कहा- शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना में लगी है

बहराइच के नवाबगंज ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय चरदा में सोमवार को शिक्षक नहीं पहुंचे। बच्चे स्कूल के बाहर सड़क पर घूमते दिखे। स्कूल बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग के पास है, जहां अक्सर सड़क हादसे होते हैं। स्कूल में प्रधानाध्यापक अशोक कुमार और सहायक अध्यापक ध्यान सिंह तैनात हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के मुताबिक, दोनों की ड्यूटी जन

जनगणना ड्यूटी के चलते चरदा स्कूल में शिक्षक नहीं पहुंचे:बच्चे सड़क पर घूमते दिखे; खंड शिक्षा अधिकारी शिवम गुप्ता ने कहा- शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना में लगी है
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
बहराइच के नवाबगंज ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय चरदा में सोमवार को शिक्षक नहीं पहुंचे। बच्चे स्कूल के बाहर सड़क पर घूमते दिखे। स्कूल बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग के पास है, जहां अक्सर सड़क हादसे होते हैं। स्कूल में प्रधानाध्यापक अशोक कुमार और सहायक अध्यापक ध्यान सिंह तैनात हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के मुताबिक, दोनों की ड्यूटी जनगणना में लगाई गई है। अभिभावकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि शिक्षक नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग को शिक्षकों की व्यवस्था करनी चाहिए। कक्षा 6 और 7 के विद्यार्थियों सरवन, अंकित राजपूत, प्रेम कुमार, खुशबू यादव, अब्दुल शाद, नितेश कुमार, रत्न कुमार, अंश और सोनम ने बताया कि सुबह 10:45 बजे तक कोई शिक्षक स्कूल नहीं आया था। उन्होंने कहा कि ऐसे में वे क्या करें। स्कूल के अनुचर प्रेम नारायन ने कहा कि शिक्षक नहीं हैं, तो बच्चों की पढ़ाई कैसे होगी। उन्होंने बताया कि बच्चों को संभालना भी मुश्किल है। स्कूल में रसोइया तीरथ राम, मीरा देवी और फुल कुंवरा मौजूद थीं। खंड शिक्षा अधिकारी शिवम गुप्ता ने कहा कि इस समय शिक्षकों पर काम का दबाव है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना में लगी है और स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं। बच्चों के स्कूल में क्या करने की जांच की जाएगी।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗