3 अक्टूबर 2026, 3:24 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

जमीन के नाम पर ठगी करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार:आजमगढ़ में फर्जी खतौनी दिखाकर 50 लाख ऐंठे

आजमगढ़ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांटेड आरोपी अभिनव सिंह उर्फ मंटू (41) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपने साथी के साथ मिलकर जमीन बेचने के नाम पर लोगों से रकम ऐंठता था। एक मामले में 50 लाख रुपए की ठगी का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी सिधारी थाना क्षेत्र के तिवा

जमीन के नाम पर ठगी करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार:आजमगढ़ में फर्जी खतौनी दिखाकर 50 लाख ऐंठे
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
आजमगढ़ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांटेड आरोपी अभिनव सिंह उर्फ मंटू (41) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपने साथी के साथ मिलकर जमीन बेचने के नाम पर लोगों से रकम ऐंठता था। एक मामले में 50 लाख रुपए की ठगी का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी सिधारी थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ सिधारी और कोतवाली थाने में धोखाधड़ी, विश्वासघात, धमकी और आर्म्स एक्ट समेत पांच मुकदमे दर्ज हैं। फर्जी खतौनी दिखाकर लेते थे रकम पुलिस के अनुसार, अभिनव सिंह ने सह-अभियुक्ता ऋतिका सिंह के साथ मिलकर गिरोह बनाया था। आरोप है कि दोनों जमीन बेचने के नाम पर लोगों को फर्जी खतौनी दिखाते और उनसे रकम लेते थे। जमीन की रजिस्ट्री नहीं होने पर जब पीड़ित रकम वापस मांगते तो कथित तौर पर फर्जी चेक देने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी सामने आए हैं। तीन मामलों में 1.10 करोड़ लेने का आरोप पुलिस के मुताबिक, सिधारी थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 431/2025 में जमीन के नाम पर 50 लाख रुपए, कोतवाली थाने के मुकदमा संख्या 259/2025 में 25 लाख रुपए और सिधारी थाने के मुकदमा संख्या 216/2025 में 35 लाख रुपए लेने का आरोप है। इन मामलों के आधार पर आरोपी का गैंगचार्ट अनुमोदित किया गया। इसके बाद 25 सितंबर 2026 को सिधारी थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आरोपी की गिरफ्तारी की गई है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗