अगर आप किसी बड़ी कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं, तो रिलायंस जियो आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. टेलीकॉम और डिजिटल सेवाओं से जुड़ी इस कंपनी में कस्टमर केयर, सेल्स, मार्केटिंग, तकनीकी काम और मैनेजमेंट जैसे कई क्षेत्रों में नौकरियां मिलती हैं. अलग-अलग पदों के लिए योग्यता और अनुभव की शर्तें भी अलग होती हैं. इसके लिए उम्मीदवार जियो के आधिकारिक करियर पोर्टल पर जाकर अपनी पढ़ाई, अनुभव और रुचि के अनुसार नौकरी तलाश सकते हैं.
जियो में किन लोगों को मिल सकती है नौकरी?
जियो में नौकरी के अवसर उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता और संबंधित पद की जरूरतों पर निर्भर करते हैं. 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए कुछ सेल्स और ग्राहक सेवा से जुड़े पद उपलब्ध होते हैं. जैसे कंपनी के आधिकारिक करियर पोर्टल पर डायरेक्ट सेल्स प्रोफेशनल के लिए 12वीं पास और सेल्स का अनुभव. वहीं, ग्रेजुएट उम्मीदवार सेल्स, बिजनेस ऑपरेशन, ग्राहक सेवा और दूसरे विभागों में अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं. इंजीनियरिंग और आईटी की डिग्री वाले उम्मीदवारों के लिए तकनीकी पद भी होते हैं. इसके अलावा, मानव संसाधन, फाइनेंस, मार्केटिंग और मैनेजमेंट से जुड़े अवसर भी निकलते हैं.
ये भी पढ़ें : कॉलेज में पढ़ाई के साथ बिजनेस, छात्रों में बढ़ा स्टार्टअप का क्रेज
जियो में नौकरी के लिए कैसे करें आवेदन?
जियो में नौकरी के लिए आवेदन करने का तरीका ऑनलाइन है. इसके लिए सबसे पहले कंपनी के आधिकारिक करियर पोर्टल पर जाएं. यहां जॉब सर्च के विकल्प में अपनी योग्यता, पसंद के विभाग और शहर के अनुसार उपलब्ध पद तलाशें. जिस पद के लिए आवेदन करना है, उसकी जानकारी और योग्यता की शर्तें ध्यान से पढ़ें. इसके बाद अपना कैंडिडेट प्रोफाइल बनाएं और आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें. उम्मीदवार को अपना अपडेटेड रिज्यूमे भी अपलोड करना होता है. रिज्यूमे में पढ़ाई, काम का अनुभव, जरूरी स्किल्स और संबंधित प्रोजेक्ट की जानकारी सही तरीके से दें. आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारियां जांच लें.




