27 नवंबर 2026, 6:48 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
मनोरंजन

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: एक आरोपी घटना के दिन नाबालिग था, स्पेशल मकोका कोर्ट का फैसला

एक्टर टाइगर श्रॉफ के घर पर हुई फायरिंग मामले में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है. मुंबई की स्पेशल मकोका कोर्ट ने एक आरोपी को घटना के दिन नाबालिग घोषित किया है. दरअसल, आरोपी के पिता ने कोर्ट में आवेदन दाखिल कर दावा किया था कि 18 अक्टूबर 2026 को हुई घटना के समय उनका बेटा 18 साल से कम उम्र का था. कोर्ट में प

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: एक आरोपी घटना के दिन नाबालिग था, स्पेशल मकोका कोर्ट का फैसला
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

एक्टर टाइगर श्रॉफ के घर पर हुई फायरिंग मामले में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है. मुंबई की स्पेशल मकोका कोर्ट ने एक आरोपी को घटना के दिन नाबालिग घोषित किया है.

दरअसल, आरोपी के पिता ने कोर्ट में आवेदन दाखिल कर दावा किया था कि 18 अक्टूबर 2026 को हुई घटना के समय उनका बेटा 18 साल से कम उम्र का था.

कोर्ट में पेश किए गए दस्तावेजों के मुताबिक, आरोपी की जन्मतिथि 30 नवंबर 2008 है. मामले के इंवेस्टिगेटिंग ऑफिसर ने उसके स्कूल रिकॉर्ड, जन्म प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेजों की जांच कर इसकी पुष्टि की. दस्तावेजों की जांच के बाद स्पेशल जज सत्यनारायण आर. नवंदर ने माना कि घटना के समय फूल सिंह जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत नाबालिग था.

कोर्ट ने अब आरोपी को आगे की सुनवाई के लिए मुंबई जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड(JJB) के सामने पेश करने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि फूल सिंह के खिलाफ मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही जुवेनाइल  जस्टिस बोर्ड में ही होगी.

यह आदेश 25 नवंबर 2026 को पारित किया गया.

टाइगर श्रॉफ पर हुई थी फायरिंग

बता दें कि टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर को फायरिंग हुई थी. टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलकर घर जा रहे थे. तभी उनकी गाड़ी पर फायरिंग हुई. इस फायरिंग में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए. हालांकि, टाइगर के ड्राइवर को गोली लगी और गाड़ी के पास खड़े एक फैन को भी गोली लगी. इसके बाद टाइगर खुद गाड़ी चलाकर अपने ड्राइवर को हॉस्पिटल लेकर गए. टाइगर पर हुए इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली. इसके बाद एक्टर अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को भी धमकियां मिली. पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई की. इस मामले में अब तक 13 से ज्यादा गिरफ्तारी हो चुकी है.

बता दें कि इससे पहले सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग हो चुकी है. वहीं रोहित शेट्टी के घर के बाहर भी फायरिंग हुई थी. 

 

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗