25 नवंबर 2026, 4:59 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

तेजस्वी के लिए CM सम्राट ने लगवाई कुर्सी! रामकृपाल को छोड़नी पड़ी सीट?

बिहार विधान परिषद में सोमवार (23 नवंबर) को आठ नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधान परिषद के सभापति और कई नेता सभागार में मौजूद थे, लेकिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के लिए कुर्सी नहीं लगी थी. इस पर मुख्य

तेजस्वी के लिए CM सम्राट ने लगवाई कुर्सी! रामकृपाल को छोड़नी पड़ी सीट?
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

बिहार विधान परिषद में सोमवार (23 नवंबर) को आठ नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधान परिषद के सभापति और कई नेता सभागार में मौजूद थे, लेकिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के लिए कुर्सी नहीं लगी थी. इस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनके लिए कुर्सी लगवाने को कहा.

हालांकि मंच पर बैठे मंत्री रामकृपाल यादव ने अपनी कुर्सी तुरंत छोड़ दी. इसके बाद तेजस्वी यादव वहां जाकर बैठे.

बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह के दौरान तेजस्वी यादव पहुंचे तो उनके बैठने के लिए कुर्सी नहीं थी. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस पर ध्यान दिया और उनके लिए कुर्सी लगवाने को कहा. ऐसे में रामकृपाल यादव सीट को छोड़ दिया. बाद में रामकृपाल यादव के लिए अलग से कुर्सी लगाई गई.

इसे भी पढ़ें- सम्राट सरकार की बड़ी पहल, 899 राजस्व न्यायालयों में होगी वर्चुअल सुनवाई

बिजेंद्र यादव के बगल में बैठे तेजस्वी

कुर्सी मिलने के बाद तेजस्वी यादव जेडीयू नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव के बगल में बैठे. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच बातचीत भी हुई. समारोह में मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और सत्ता पक्ष के कई नेता एक साथ नजर आए.

आठ नवनिर्वाचित MLC ने ली शपथ

विधान परिषद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकारी सभापति रामवचन राय ने सभी आठ नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई. इस मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, तेजस्वी यादव और एनडीए के कई नेता मौजूद रहे.

डॉ. संजीव ने भ्रष्टाचार खत्म करने का किया दावा

इस चुनाव में जेडीयू को एक, आरजेडी को दो और बीजेपी को दो सीटें मिलीं. वहीं, दो निर्दलीय और जन सुराज के एक उम्मीदवार ने जीत दर्ज की. शपथ लेने वाले नवनिर्वाचित सदस्य डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि वह भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए काम करेंगे. नए सदस्यों से अब सदन में अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठाने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें- 'नीतीश सेतु' पर राजनीति के बीच प्रशांत किशोर ने कही बड़ी बात, खुश हो जाएगी JDU

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗