27 अक्टूबर 2026, 5:47 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
खेल

तीसरे टी20 की प्लेइंग XI में हुए 3 बहुत बड़े बदलाव, इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरी टीम इंडिया

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया है. वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम पर पहले बैटिंग की तुलना में चेज का रिकॉर्ड अच्छा है. भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है. ईशान किशन चोट के चलते नहीं खेल रहे हैं, उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग इलेवन में जगह बरकरार है. वहीं

तीसरे टी20 की प्लेइंग XI में हुए 3 बहुत बड़े बदलाव, इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरी टीम इंडिया
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया है. वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम पर पहले बैटिंग की तुलना में चेज का रिकॉर्ड अच्छा है. भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है. ईशान किशन चोट के चलते नहीं खेल रहे हैं, उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग इलेवन में जगह बरकरार है. वहीं न्यूजीलैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 3 बड़े बदलाव किए हैं. मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और नाथन स्मिथ प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए हैं.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन से मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और नाथन स्मिथ बाहर हो गए हैं. उनकी जगह काइल जैमीसन, एडम मिलने और मैथ्यू फिशर को चांस मिला है. फिशर अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू कर रहे हैं. इससे पहले वह न्यूजीलैंड के लिए 2 टेस्ट खेल चुके हैं.

भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, एडम मिलने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर

नहीं खेल रहे ईशान किशन, वैभव को मौका

ईशान किशन इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं, जिन्हें पहले टी20 मैच के दौरान दाहिनी जांघ के अंदरूनी हिस्से की मांसपेशियों में खिंचाव हुआ था. उसके बाद ईशान दूसरा टी20 मैच नहीं खेले थे और अब उन्हें तीसरे मुकाबले से भी बाहर रखा गया है. उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी ने अंतिम-11 में अपनी जगह बरकरार रखी है. याद दिला दें कि दूसरे मुकाबले में वैभव ने नंबर-3 पर बैटिंग करते हुए केवल 4 रन बनाए थे.

इस मैदान के आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां 18 टी20 मैच खेले गए हैं, जिनमें 10 बार चेज करने वाली टीम जीती है और 8 बार टीम ने स्कोर डिफेंड किया है. इस मैदान पर किसी टीम का सबसे बड़ा स्कोर न्यूजीलैंड के नाम है, जिसने साल 2019 में यहां भारत के खिलाफ 219 रन बनाए थे. 

यह भी पढ़ें:

अर्शदीप-अभिषेक के निशाने पर 2 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज तीसरे टी20 में रचेंगे इतिहास

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗