22 अक्टूबर 2026, 6:42 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
टेलीविजन

थिएटर रिलीज के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे रामायण: पार्ट 1? रणबीर की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट

रणबीर कपूर की 'रामायण' दिवाली के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. फिल्म 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर भी अपडेट सामने आ गए हैं. फिल्म को थिएटर रिलीज के बाद भारत में जियो ह

थिएटर रिलीज के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे रामायण: पार्ट 1? रणबीर की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

रणबीर कपूर की 'रामायण' दिवाली के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. फिल्म 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर भी अपडेट सामने आ गए हैं.

फिल्म को थिएटर रिलीज के बाद भारत में जियो हॉटस्टार पर एक स्पेशल ऑन-डिमांड खरीद ऑप्शन के जरिए देख सकेंगे. ये पहली बार है जब जियो हॉटस्टार अपने प्लेटफॉर्म पर पे-पर-व्यू सुविधा के तहत ऑडियंस को फिल्म अलग से खरीदकर देखने का ऑप्शन उपलब्ध कराएगा.

जियोस्टार की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कहा, 'रामायण भारत की सबसे महान सभ्यतागत धरोहरों में से एक है. ये ऐसी कहानी है, जिसने सदियों से हमारी चेतना को आकार दिया है, हमारी कल्पनाओं को प्रेरित किया है. हमारे जीवन को दिशा दी है. जैसे-जैसे भारत कहानी कहने के एक नए युग में प्रवेश कर रहा है, हमारे पास अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का एक असाधारण अवसर है. जियोहॉटस्टार में हमारा दृष्टिकोण तकनीक के माध्यम से बेहतरीन कहानियों को हर भारतीय तक पहुंचाना है हम नई पीढ़ी को कर्तव्य, प्रेम, साहस और अच्छाई के उन शाश्वत मूल्यों से परिचित करा सकेंगे, जो इस महाकाव्य का मूल हैं.'

फिल्म में दिखेंगे ये स्टार्स

फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में रणबीर कपूर राम के रोल में हैं. वहीं साई पल्लवी सीता मां के रोल में हैं. फिल्म में यश रावण बने हैं. इसके अलावा रवि दुबे, सनी देओल, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, लारा दत्ता जैसे स्टार्स भी फिल्म में नजर आएंगे. फिल्म का ट्रेलर और गाने रिलीज हो गए हैं. मेकर्स फिल्म का जोरों-शोरों से प्रमोशन कर रहे हैं.

फिल्म को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है. नमित ने फिल्म को लेकर कहा, 'मेरा मानना है कि रामायण का अनुभव सबसे बड़ी स्क्रीन पर, IMAX 3D में किया जाना चाहिए. लेकिन हमारे देश में सिनेमाघरों का बुनियादी ढांचा अभी हर उस व्यक्ति तक नहीं पहुंच सकता, जिसके दिल में इस महाकाव्य के लिए विशेष स्थान है. रामायण हर भारतीय की है और हमारी महत्वाकांक्षा भी इसी सोच को दर्शानी चाहिए. जियोहॉटस्टार ने खेल और मनोरंजन के माध्यम से तकनीक की ताकत से पूरे देश को जोड़ने का काम बार-बार किया है. इसी वजह से वो हमारे लिए स्वाभाविक साझेदार बना, जो फिल्म की थिएटर रिलीज के बाद रामायण को लोगों के हाथों और उनके घरों तक पहुंचाने में हमारी मदद करेगा.'

 

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗