4 नवंबर 2026, 7:46 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

थार ने 100 की रफ्तार में 5 को रौंदा:चचेरे भाइयों की मौत, 3 की हालत गंभीर; अमरोहा में 3 बाइकों को टक्कर मारी

अमरोहा में तेज रफ्तार थार ने 3 बाइकों पर सवार 5 लोगों को रौंद दिया। हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई, जबकि 3 की हालत गंभीर है। हादसा मंगलवार रात 9:30 बजे जिला मुख्यालय से 12 किमी दूर नौगावां सादात थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस के मुताबिक, हादसे के वक्त थार की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटा थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युव

थार ने 100 की रफ्तार में 5 को रौंदा:चचेरे भाइयों की मौत, 3 की हालत गंभीर; अमरोहा में 3 बाइकों को टक्कर मारी
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
अमरोहा में तेज रफ्तार थार ने 3 बाइकों पर सवार 5 लोगों को रौंद दिया। हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई, जबकि 3 की हालत गंभीर है। हादसा मंगलवार रात 9:30 बजे जिला मुख्यालय से 12 किमी दूर नौगावां सादात थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस के मुताबिक, हादसे के वक्त थार की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटा थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक हवा में उछलकर करीब 10 फीट दूर जा गिरे। थार भी आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। चीख-पुकार सुनकर राहगीरों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान ड्राइवर थार छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों ने थार चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अस्पताल में करीब दो घंटे तक हंगामा किया। मृतकों की पहचान अमरोहा निवासी प्रशांत (21) और राजीव (22) के रूप में हुई है। प्रशांत, राजीव के ताऊ का बेटा था। घायलों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। एक-एक करके 3 बाइकों में मारी टक्कर प्रशांत का परिवार डाक बंगला पीरगढ़ मोहल्ले में रहता है, जबकि राजीव का परिवार जय ओम नगर में रहता है। मंगलवार को दोनों एक ही बाइक से नौगावां सादात गए थे। रात में घर लौटते समय बिजनौर मार्ग पर तेज रफ्तार थार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद थार ने एक-एक करके दो अन्य बाइकों को भी टक्कर मार दी। दूसरी बाइक पर दो और तीसरी बाइक पर एक युवक सवार था। परिजनों ने 2 घंटे तक शव नहीं उठने दिए हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को सीएचसी ले गई। साथ ही परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में सीएचसी पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेजने की कोशिश की तो परिजन नाराज हो गए। उन्होंने थार चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए करीब दो घंटे तक शव नहीं उठने दिए। इस दौरान प्रदर्शन भी किया। बाद में पुलिस ने समझाकर उन्हें शांत कराया। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया- थार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। नंबर प्लेट से पता चला है कि थार संभल जिले के असमोली की है। कार सवार मौके से फरार हो गए थे। अभी तक उनका पता नहीं चला है। हादसे के वक्त कार में कितने लोग सवार थे और वे कहां के रहने वाले हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें पत्नी को मायके से लाया, 2 घंटे बाद मार डाला; 3 साल पहले लव मैरिज की थी शाहजहांपुर में एक युवक ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों ने 3 साल पहले लव मैरिज की थी। पूरी खबर पढ़ें
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗