22 अक्टूबर 2026, 6:44 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे युवक का शव बरामद:भदोही में 40 घंटे बाद बैदा नहर पुलिया के पास मिला, परिवार में मातम

भदोही में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नहर में डूबे युवक पंकज चौहान का शव 40 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है। बलीपुर गांव के 30 साल के पंकज का शव गुरुवार सुबह बैदा नहर पुलिया के पास विसर्जित प्रतिमाओं के बीच फंसा मिला। यह हादसा मंगलवार को हुआ था, जिसके बाद से ही युवक की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा था। शव मिलने की खबर से परिवा

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे युवक का शव बरामद:भदोही में 40 घंटे बाद बैदा नहर पुलिया के पास मिला, परिवार में मातम
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
भदोही में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नहर में डूबे युवक पंकज चौहान का शव 40 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है। बलीपुर गांव के 30 साल के पंकज का शव गुरुवार सुबह बैदा नहर पुलिया के पास विसर्जित प्रतिमाओं के बीच फंसा मिला। यह हादसा मंगलवार को हुआ था, जिसके बाद से ही युवक की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा था। शव मिलने की खबर से परिवार में दुख का माहौल है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के गांव में चीख-पुकार लगी हुई है,वहीं पर लोगों का लगातार आना-जाना बना हुआ है. लोग काफी चिंतित व दुखी नजर आ रहे हैं।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗