29 नवंबर 2026, 9:50 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

दलित परिवार की बारात पर हमले के 3 आरोपी अरेस्ट:8 नामजद और 25 अज्ञात पर हुई एफआईआर, गांव में पुलिस तैनात

आगरा में दलित परिवार की बारात रोककर दूल्हे के साथ मारपीट और जातिसूचक गालियां देने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होने की बात कही जा रही है। अब पढ़िए पूरा मामला जगनेर के नगला वीरभान में 26 नवंबर को आगरा के प्रतापपुरा से सुरेंद्र के घर बारात आई थी। शाम

दलित परिवार की बारात पर हमले के 3 आरोपी अरेस्ट:8 नामजद और 25 अज्ञात पर हुई एफआईआर, गांव में पुलिस तैनात
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
आगरा में दलित परिवार की बारात रोककर दूल्हे के साथ मारपीट और जातिसूचक गालियां देने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होने की बात कही जा रही है। अब पढ़िए पूरा मामला जगनेर के नगला वीरभान में 26 नवंबर को आगरा के प्रतापपुरा से सुरेंद्र के घर बारात आई थी। शाम करीब 9 बजे बारात DJ के माध्यम से चढ़ाई जा रही थी। आरोप है कि बारात की चढ़त के दौरान गांव के कुछ ठाकुर समाज के लड़कों, जिनमें मुख्य रूप से कान्हा पुत्र प्रेमवीर, शिवम पुत्र योगेंद्र, भीकम, सचिन, पंकज पुत्र बबलू, सुमित पुत्र सुखराम, सत्यम व अन्य 20-25 लोग शामिल थे, ने बारात को रोक दिया और DJ बंद करने को कहा। क्योंकि DJ पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का गाना बज रहा था। बाबा साहब की तस्वीर से भी अभद्रता की उन लोगों ने कहा- ये गांव ठाकुरों का है। इस गांव में आंबेडकरवादी गाने नहीं बजेंगे। बारातियों ने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने घोड़ी पर बैठे दूल्हे पर हमला कर दिया, जिससे वह नीचे गिर गया। इसके बाद बाबा साहब की तस्वीर बारातियों से छीनकर अपने पैरों से कुचल दी। मां-बहन की गालियां देते हुए लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया। आरोपियों ने कहा- तुम्हारी इतनी औकात है कि तुम इतनी धूमधाम से ठाकुरों के गांव में बारात निकालोगे। घर में घुसकर मारपीट की जब लाइट बंद हो गई, तब इन लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की। इसमें मेरे पक्ष के लोगों को गंभीर चोटें आईं। सुरेश पुत्र महादेव सिंह और किनू पुत्र सुरेंद्र सिंह को गंभीर चोटें आईं। आरोपी हमला कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। बसपा के नेताओं ने दिया धरना घटना के बाद शुक्रवार को थाने पर बसपा के नेता भी पहुंच गए। उनका कहना था कि पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही थी। इसके लिए उन्हें धरने पर बैठना पड़ा। इसके बाद पीड़ित की एफआईआर दर्ज की गई। शादी में हुआ व्यवधान पीड़ित परिवार ने बताया- बारात और दूल्हे के साथ मारपीट के कारण शादी समारोह में व्यवधान हुआ। बारात चढ़ नहीं पाई। कई घंटे अफरा-तफरी रही। सुबह फेरों की रस्म पूरी कराई गई। इसके बाद बेटी को विदा किया। बारात के विदा होने के बाद थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। एडिशनल सीपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि 8 नामजद समेत 25 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗