3 अक्टूबर 2026, 7:46 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
खेल

दूसरे वनडे से पहले वेस्टइंडीज को बड़ा झटका, 'शतकवीर' बल्लेबाज हुआ बाहर

वेस्टइंडीज को भारत के खिलाफ दूसरा वनडे 30 सितंबर (बुधवार) को गुवाहाटी में खेलना है. लेकिन मैच से पहले मेहमान वेस्टइंडीज को बड़ा झटका लगा है. टीम के लिए पहले वनडे में शतकीय पारी खेलने वाले स्टार बल्लेबाज जस्टिन ग्रीव्स इंजरी के चलते अगले मुकाबले से बाहर हो गए हैं. तिरुवनंतपुरम के पहले वनडे में ग्रीव्स

दूसरे वनडे से पहले वेस्टइंडीज को बड़ा झटका, 'शतकवीर' बल्लेबाज हुआ बाहर
स्रोत: ABP WORLD NEWS
शेयर करेंWhatsAppFacebook

वेस्टइंडीज को भारत के खिलाफ दूसरा वनडे 30 सितंबर (बुधवार) को गुवाहाटी में खेलना है. लेकिन मैच से पहले मेहमान वेस्टइंडीज को बड़ा झटका लगा है. टीम के लिए पहले वनडे में शतकीय पारी खेलने वाले स्टार बल्लेबाज जस्टिन ग्रीव्स इंजरी के चलते अगले मुकाबले से बाहर हो गए हैं. तिरुवनंतपुरम के पहले वनडे में ग्रीव्स ने 108 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 101 रन की पारी खेली थी. 

क्रिकबज की रिपोर्ट में बताया गया कि जस्टिन को काफ इंजरी के चलते दूसरे वनडे से बाहर होना पड़ा. शतकीय पारी खेलने के दौरान उन्हें चोट लगी थी. रिपोर्ट में सिर्फ दूसरे मुकाबले से बाहर होने का जिक्र किया गया. तीसरे वनडे को लेकर कुछ साफ नहीं किया गया है. फिलहाल वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड की तरफ से इस बारे में कोई अपडेट नहीं आया है.

फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरे

तिरुवनंतपुरम के मुकाबले में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग का निमंत्रण मिला था. ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालने वाले ग्रीव्स ने शतक जड़ा. इसके बाद दूसरी पारी में वह फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरे थे. ग्रीव्स का बाहर होना वेस्टइंडीज के लिए वाकई बड़ा झटका है. 

पहले वनडे में भारत की एकतरफा जीत

मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करने के बाद 50 ओवर में 7 विकेट पर 295 रन बनाए थे. ग्रीव्स ने शतक लगाया था. बाकी उनके साथ ओपनिंग पर उतरे जॉन कैंपबेल ने 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 62 रनों की पारी खेली थी. बाकी नंबर पांच पर उतरे आमिर जंगू ने 58 रन बनाए थे, जिसमें 7 चौके और 1 छक्का शामिल रहा था. इस दौरान भारत के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए थे. बाकी प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 और नितीश कुमार रेड्डी ने 1 विकेट चटकाया था. 

फिर चेज के लिए उतरी टीम इंडिया ने 41.4 ओवर में 2 विकेट पर 300 रन बनाकर जीत अपने खाते में डाल ली थी. विराट कोहली ने मैच जिताऊ पारी खेलते हुए 88 गेंदों में 139* रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 13 चौके और 1 छक्का निकला. कप्तान शुभमन गिल ने 13 चौके और 1 छक्का लगाकर 110 रन बनाए. 

 

यह भी पढ़ें: नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास

समाचार स्रोत

यह खबर ABP WORLD NEWS से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗