नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर BSF तैनात, टैंकर-एंबुलेंस मंगाए:दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के चलते सीमेंट की बैरिकेडिंग लगाई, लखनऊ में कई नेता हाउस अरेस्ट
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के ऐलान के बाद यूपी बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गाजियाबाद में यूपी बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। यहां 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं। गाड़ियों की चेकिंग के बाद ही एंट्री दी जा रही है। दिल्ली-नोएडा के चिल्ला बॉर्डर पर भी सुरक्षा सख्त है। यहां BSF तैनात है। सीम

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के ऐलान के बाद यूपी बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गाजियाबाद में यूपी बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। यहां 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं। गाड़ियों की चेकिंग के बाद ही एंट्री दी जा रही है। दिल्ली-नोएडा के चिल्ला बॉर्डर पर भी सुरक्षा सख्त है। यहां BSF तैनात है। सीमेंट की बैरिकेडिंग की गई है। पानी के बड़े टैंकर, बसें और एंबुलेंस भी खड़ी की गई हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जा सके। प्रदर्शन के चलते यूपी से नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन आने वाली 100 से ज्यादा ट्रेनें कैंसिल हैं। इससे करीब डेढ़ लाख यात्री प्रभावित हुए हैं। मेरठ से दिल्ली जाने वाली रैपिड रेल आनंद विहार तक ही जाएगी। इधर, लखनऊ में CPI(ML) लिबरेशन के जिला सचिव रमेश सेंगर को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। इसके अलावा, NSUI के पदाधिकारियों और छात्रों को भी हिरासत में लिया गया है।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
