नमो सेवा नाटक में दिखेगा PM मोदी का सफर:उन्नाव में 6 बड़े और 180 नुक्कड़ नाटक होंगे, 13 अक्टूबर तक कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर भाजपा के 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत उन्नाव में उनकी सेवा यात्रा को रंगमंच पर दिखाया जाएगा। 'नमो सेवा—अनकही कहानियां' नाम से जिले की सभी 6 विधानसभाओं में खास नाटक दिखाए जाएंगे। इसके साथ ही हर विधानसभा में 30-30 नुक्कड़ नाटक भी होंगे। अभियान के तहत कुल 180 नुक्कड़ न

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर भाजपा के 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत उन्नाव में उनकी सेवा यात्रा को रंगमंच पर दिखाया जाएगा। 'नमो सेवा—अनकही कहानियां' नाम से जिले की सभी 6 विधानसभाओं में खास नाटक दिखाए जाएंगे। इसके साथ ही हर विधानसभा में 30-30 नुक्कड़ नाटक भी होंगे। अभियान के तहत कुल 180 नुक्कड़ नाटक और 6 बड़े नाटक दिखाने की योजना है। ये कार्यक्रम सोमवार से शुरू होकर 13 अक्टूबर तक चलेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शाया इसके तहत जिले में कई कार्यक्रम हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि नाटकों के जरिए प्रधानमंत्री के गुजरात के मुख्यमंत्री के कार्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा तक के सफर को मंच पर बातचीत, अभिनय, संगीत और प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शाया जाएगा। भाजपा के मुताबिक, नाटक और नुक्कड़ नाटकों का आयोजन जिले के प्रमुख स्थलों के साथ-साथ स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों और सामुदायिक केंद्रों पर किया जाएगा। इसका मकसद अभियान के संदेश को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है। भाजपा का कहना है कि आयोजकों के अनुसार, नाटकों को आसान, भावुक और संगीतमय बनाया गया है, ताकि अलग-अलग वर्गों के लोग इसे आसानी से समझ सकें। नाटकों में प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन की अलग-अलग घटनाओं को अभिनय और बातचीत के जरिए दिखाया जाएगा। भाजपा का कहना है कि इनमें सेवा, समर्पण, अंत्योदय, लोगों की भलाई, अच्छे शासन और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर जोर दिया जाएगा। 17 सितंबर से शुरू हुए अभियान कलाकार मंच पर इन घटनाओं को भावुक और जीवंत तरीके से दिखाएंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 17 सितंबर से शुरू हुए अभियान के तहत जिले में प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना के लिए दीप जलाने जैसे कई कार्यक्रम हुए हैं। बनारस से वडनगर और वडनगर से बनारस तक यात्राएं भी निकाली जा रही हैं।
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗