29 अक्टूबर 2026, 5:47 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

बिहार विधान परिषद चुनाव में पटना स्नातक सीट से जेडीयू के नीरज कुमार की जीत हो गई है. इस सीट से जन सुराज के प्रत्याशी अनुज कुमार हार गए हैं. अब मोकामा विधायक अनंत सिंह की इस पर प्रतिक्रिया आई है. अनंत सिंह ने कहा कि गिनती खत्म हो गई है. जनता मालिक है. जिस

नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

बिहार विधान परिषद चुनाव में पटना स्नातक सीट से जेडीयू के नीरज कुमार की जीत हो गई है. इस सीट से जन सुराज के प्रत्याशी अनुज कुमार हार गए हैं. अब मोकामा विधायक अनंत सिंह की इस पर प्रतिक्रिया आई है. अनंत सिंह ने कहा कि गिनती खत्म हो गई है. जनता मालिक है. जिसको वोट दिया वो जीता, जिसको नहीं दिया वो हारा.

जेडीयू से निष्कासन के सवाल पर अनंत सिंह ने कहा, "पार्टी से कोई नाराजगी नहीं है... पार्टी मालिक है. नीरज कुमार जीत गए हम हार गए… कहना क्या है…"

#WATCH | पटना, बिहार | मोकामा विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक एमएलसी चुनाव के परिणाम पर कहा, 'जनसुराज के प्रत्याशी अनुज कुमार सिंह हार गए हैं, गिनती खत्म हो गई है... JDU नेता नीरज कुमार जी जीत गए और हम हार गए...पार्टी से मेरी कोई नाराजगी नहीं है।" https://t.co/XgXmN425v1

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 28, 2026

यह भी पढ़ें- नहीं चला अनंत सिंह का जादू, कौन हैं नीरज कुमार जिन्होंने बचाया JDU का किला?

'वो नहीं बोलेगा तो हम जवाब नहीं देंगे'

अनंत सिंह ने कहा कि नीरज के खिलाफ कोई मना भी करेगा तो बोलेंगे, वो बोलेगा तो हम जबाव देंगे, वो नहीं बोलेगा तो हम जबाव नहीं देंगे. एक हाथ से तो ताली नहीं बजेगा, दोनों हाथ से ताली बजेगा.

मोकामा विधायक ने कहा, "दुलारचंद यादव वाले केस को नीरज ने दिल्ली पहुंचाया, इसलिए नाराजगी हुई. हम नीतीश जी का सम्मान करते रहे हैं. नीतीश कुमार से मिलने की कोशिश करेंगे. पार्टी के खिलाफ कभी नहीं बोले हैं, कोई बोला होगा… हम नहीं बोले हैं."

बता दें कि बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था. इसमें चार शिक्षक और चार स्नातक सीट पर चुनाव हुआ है. सबसे रोचक सीट पटना स्नातक था जिस पर जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार ने फिर से जीत दर्ज की है.

यह भी पढ़ें- Bihar MLC चुनाव: JDU के नीरज कुमार का अनंत सिंह पर तंज, 'खुद जमानत पर हैं और जमानत जब्त की बात कर रहे'

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗