3 अक्टूबर 2026, 5:52 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
मनोरंजन

'पत्नियों को छोड़कर लड़कियों...' गोविंदा के वायरल वीडियो के बाद कश्मीरा शाह का क्रिप्टिक पोस्ट

एक्टर गोविंदा हाल ही में लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे. इसी दौरान उनकी को-एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार भी उनके साथ थी. दोनों के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. गोविंदा और रानी का कथित तौर पर नाम जोड़ा जा रहा है. अब हाल ही में गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी और एक्ट्रेस कश्म

'पत्नियों को छोड़कर लड़कियों...' गोविंदा के वायरल वीडियो के बाद कश्मीरा शाह का क्रिप्टिक पोस्ट
स्रोत: ABP NEWS Bollywood
शेयर करेंWhatsAppFacebook

एक्टर गोविंदा हाल ही में लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे. इसी दौरान उनकी को-एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार भी उनके साथ थी. दोनों के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. गोविंदा और रानी का कथित तौर पर नाम जोड़ा जा रहा है. अब हाल ही में गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी और एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है.

पोस्ट में उन्होंने कहा कि उन आदमियों को पूजना बंद करो जो अपनी वफादार पत्नियों को छोड़कर कम उम्र की लड़कियों के पीछे भागते हैं. हालांकि उन्होंने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है.

कश्मीरा शाह का पोस्ट वायरल
कश्मीरा शाह ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, 'मुझे यकीन नहीं हो रहा कि लोग एक 'मिस्ट्री वुमन' को इतना ग्लैमराइज कर रहे हैं और उसके बारे में पोस्ट कर रहे हैं. घर तोड़ने वालों को बढ़ावा देना बंद करो और उन आदमियों को पूजना बंद करो जो अपनी वफादार पत्नियों को छोड़कर कम उम्र की लड़कियों के पीछे भागते हैं. बहुत ही घटिया है. हमारे लोगों से ज्यादा समझदारी की उम्मीद है. प्लीज ये पागलपन बंद करो.'

          View this post on Instagram                      

A post shared by Kashmera Shah (@kashmera1)

दरअसल, कश्मीरा शाह की ये पोस्ट ऐसे समय में आई है, जब गोविंदा का नाम उनकी को-एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जोड़ा जा रहा था और दोनों को साथ देखे जाने के बाद गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर भी चर्चा तेज है.

 रानी स्वर्णकार संग दिखे गोविंदा
बता दें, गोविंदा मंगलवार को मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करने के लिए अपनी आने वाली फिल्म 'रूपा' की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ गए थे. दोनों की साथ में तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं. वहीं, उनकी पत्नी सुनीता आहूजा भी इससे पहले अकेले दर्शन करने पहुंची थी. 

          View this post on Instagram                      

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

सुनीता आहूजा का बयान
वहीं अब आज सुबह सुनीता आहूजा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान पैपराजी से बातचीत में उन्होंने कहा, 'इंसानों को जितना भी प्यार दो, फायदा नहीं है, धोखा ही देते हैं. जानवरों से प्यार करो, इंसानों से नहीं. धोखेबाज होते हैं इंसान.' उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है.

          View this post on Instagram                      

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

सुनीता आहूजा का भी ये बयान उस वक्त सामने आया, जब गोविंदा को रानी स्वर्णकार के साथ देखा गया. 

समाचार स्रोत

यह खबर ABP NEWS Bollywood से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗